फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gang rape

खेत में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
gang rape
मुरादाबाद। जनपद में दुष्कर्म की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला से बुधवार को तमंचे के बल पर गन्ने के खेत में दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर वृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि वारदात बुधवार की है। उसके पति और ससुर दवा लेने के लिए गए थे। वह गन्ना छीलने के लिए खेत पर गई थी। इस दौरान ही वहां पर बाबू व एक अन्य युवक आए। दोनों ने महिला से गन्ने के खेत में चलने के लिए कहा। इंकार करने पर तमंचा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और जबरन गन्ने के खेत में ले गए। वहां पर दोनों ने महिला से दुष्कर्म किया। शोर सुनकर एक युवक वहां पर आ गया, जिसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। महिला अपने घर पहुंची और पति व ससुर के आने के बाद उनको आपबीती बताई। परिवार वालों के कहने पर वह बृहस्पतिवार को शिकायत लेकर थाने पहुंची। एसएचओ मूंढापांडे शक्ति सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। उनकी तलाश की जा रही है। एसएचओ का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed