फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Funeral of BJP candidate Sarvesh Singh today, Deputy CM and others will attend funeral procession

Sarvesh Singh: सर्वेश सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, डिप्टी सीएम पाठक व अन्य शव यात्रा में शामिल

Sun, 21 Apr 2024 01:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 21 Apr 2024 01:16 PM IST
सार

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह का अंतिम संस्कार दोपहर बाद किया जाएगा। शव यात्रा में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भी पहुंचे हैं। भाजपा प्रत्याशी के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। 

विज्ञापन
Funeral of BJP candidate Sarvesh Singh today, Deputy CM and others will attend funeral procession
मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह के निधन के बाद उनके आवास पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद सर्वेश सिंह (72) के अंतिम दर्शनों के लिए का उनके पैतृक आवास पर सुबह से लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। दोपहर बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने परिजनों ने मिलकर उन्हें सांत्वना दी। 

विज्ञापन


पूर्व सांसद का शनिवार को को नई दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रतुपुरा ठाकुरद्वारा स्थित आवास पर रखा गया है। भाजपा महानगर के मीडिया प्रभारी राहुल सेठी ने बताया कि पूर्व सांसद का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर दो बजे ठाकुरद्वारा रतुपुरा रोड पर होगा।
विज्ञापन


सर्वेश सिंह ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे। वर्ष 2014 में वह मुरादाबाद सीट से सांसद चुने गए थे। उनके बेटे सुशांत सिंह बिजनौर जिले के बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मुरादाबाद सीट से सर्वेश सिंह को लगातार चौथी बार उम्मीदवार बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में नामांकन के बाद से तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। इसके चलते वह चुनाव प्रचार से दूर रहे। मुरादाबाद में गृह मंत्री अमित शाह और बढ़ापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में ही वह मंच पर नजर आए थे। शुक्रवार को उन्होंने अपने गांव रतूपुरा में मतदान भी किया था।

पूर्व सांसद के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम वह मेडिकल चेकअप कराने के लिए एम्स गए थे। जहां इलाज के दौरान शनिवार शाम उनका निधन हो गया। 

पीएम, सीएम समेत कई दिग्गजों ने जताया दुख

भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है। पीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि मुरादाबाद से भाजपा उम्मीदवार के असामयिक निधन ने अत्यंत दुख हुआ।

वे अपने आखिरी समय तक जनसेवा और समाजसेवा के प्रति समर्पित रहे। गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा कि मुरादाबाद से हमारे प्रत्याशी के निधन की सूचना से हृदय बहुत दुखी है। अभी कुछ दिन पहले ही मुरादाबाद में उनके लिए प्रचार करने गया था।

तब उनसे हर बार की तरह आत्मीय भेंट व चर्चा हुई थी। सीएम योगी ने कहा है कि कुंवर सर्वेश सिंह के निधन से स्तब्ध हूं। ये भाजपा परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। राजनाथ सिंह ने लिखा कि पूर्व सांसद के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है।

वे जमीन से जुड़े नेता थे और जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे। मुरादाबाद जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने लिखा कि मुरादाबाद के पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह के निधन से दुखी हूं।

भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन से दुखी हूं। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार के साथ हूं। - रुचि वीरा, सपा प्रत्याशी 

कुंवर सर्वेश सिंह के असामयिक निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा। उनका जाना मुरादाबाद के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उनके परिवार सहित हम सबको इस दुखद क्षण को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। - पवन कुमार जैन, विभाग प्रचार प्रमुख आरएसएस

वह मुझसे वरिष्ठ नेता थे। उनके बेटे की शादी में मेरी उनसे काफी देर तक मुलाकात हुई थी। इसके अलावा जिले के विभिन्न स्थानों पर शादी समारोहों में कई बार उनसे मुलाकात हुई। बहुत मोहब्बत से मिलते थे। हालचाल पूछते थे। उनका जाना दुखद  है। ऊपर वाला उनकी आत्मा को शांति और परिवार वालों को दुख सहन करने की हिम्मत प्रदान करे।  - डॉ. एसटी हसन, सांसद सपा

सर्वेश जी शेर दिल इंसान थे, खानदानी राजनीतिज्ञ थे। सर्वेश जी से मेरे संपर्क में बाद में आए, उससे पहले मेरी मुलाकात उनके पिता बाबू रामपाल जी से थी। चुनाव को लेकर कई बार वह मुझसे सलाह मशविरा करने आए थे। उनकी खासियत अपने लोगों के साथ विपरीत परिस्थिति में भी खड़े होने की थी। मैं जब भी रत्तूपुरा उनके घर गया हर समय सैकड़ों की भीड़ उनके यहां रहती थी। पार्टी ने एक लोकप्रिय व बेहतर सूझबूझ वाला साथी खो दिया है। - डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी

सर्वेश जी से मेरी अक्सर मुलाकात होती रहती थी। शहर और शहर के तमाम लोगों की खैरियत के बारे में भी वह मुझसे पूछते थे। मतदान से दो दिन पहले बढ़ापुर में मुख्यमंत्री की सभा में मेरी मुलाकात हुई तो उन्होंने चुनाव को लेकर मुझसे शहर का फीडबैक भी लिया था। वह बिल्कुल ठीक लग रहे थे। शुक्रवार को वोट भी डाला, लेकिन वह असमय चले जाएंगे ऐसी उम्मीद नहीं थी। उनका जाना पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। - विनोद अग्रवाल, मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed