{"_id":"646870aafdea9755de0bdc29","slug":"fraud-with-woman-who-deposit-bill-at-moradabad-daulatbagh-power-station-2023-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैं जेई हूं: अंदर जाकर आपका बिल जमा कर देता हूं... पैसे मुझे दे दीजिए; झांसा दे महिला से 5700 रुपये ले गया ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं जेई हूं: अंदर जाकर आपका बिल जमा कर देता हूं... पैसे मुझे दे दीजिए; झांसा दे महिला से 5700 रुपये ले गया ठग
Sat, 20 May 2023 12:33 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 20 May 2023 12:33 PM IST
सार
मुरादाबाद में महिला से ठगी का मामला सामने आया है। बिजलीघर पर बिल जमा कराने पहुंची महिला से ठग 5700 रुपये ठगकर ले गया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के दौलतबाग बिजलीघर पर बिल जमा कराने पहुंची फरजाना परवीन (56) ठगी का शिकार हो गईं। बिल जमा कराने के लिए लाइन में लगीं वृद्ध से एक व्यक्ति ने कहा कि आप लाइन में न लगें। मैं अंदर जाकर आपका बिल जमा कर देता हूं, रुपये मुझे दे दीजिए। वृद्ध महिला ने उसकी बात का विश्वास कर 5700 रुपये दे दिए।
ठगी का अंदाजा तब हुआ जब कुछ क्षण बाद ही वह व्यक्ति बाहर की ओर गया। जाते हुए महिला ने बोला कि मैंने बिला दे दिया है, आप बाबू से पर्ची ले लेना। महिला क्लर्क के पास पहुंची तो उसने इनकार कर दिया। कहा कि यहां किसी ने बिल जमा नहीं किया, जेई तो अंदर बैठे हैं।
यह सुनकर महिला सन्न रह गई, रोने लगी और अपने बेटे को मामले की जानकारी दी। दोनों ने काफी देर तक ठग को ढूंढा मगर वह नहीं मिला। फरजाना दो दिन से लगातार बिल जमा करने के लिए लाइन में लग रही थीं। उनका 9700 रुपये का बिल था।
विज्ञापन
उन्होंने 4000 रुपये बृहस्पतिवार को जमा किए थे। ठग को इस बात की जानकारी थी, जिसका फायदा उठाते हुए उसने महिला से कहा था कि आप कल भी आई थीं न। यह सुनकर उन्हें विश्वास हो गया कि व्यक्ति जेई ही है।

बहरहाल दौलतबाग बिजलीघर के एसडीओ चंद्रभूषण का कहना है कि ऐसे ठग बिजलीघर में प्रवेश न कर सकें। इसके लिए व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा कि किसी व्यक्ति को रुपये न दें।