फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fraud of Rs 20 lakh from 50 people by opening chit fund company

Moradabad: चिटफंड कंपनी खोलकर 50 लोगों से 20 लाख रुपये की ठगी, रकम दोगुनी करने का झांसा देकर जमा कराई थी रकम

Fri, 28 Jul 2023 08:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Jul 2023 08:51 PM IST
सार

धर्मपाल ने बताया कि उसने बतौर एजेंट इस कंपनी में 50 लोगों के 20 लाख रुपये से अधिक जमा कराए थे। कंपनी की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया कि निवेशकों को पांच साल में दोगुनी रकम दी जाएगी। 

विज्ञापन
Fraud of Rs 20 lakh from 50 people by opening chit fund company
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में चिट फंड कंपनी खोल कर 50 लोगों से 20 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। आरोपियों ने पांच साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर रुपये जमा कराए थे। तय समयावधि पूरी होने पर पीड़ितों ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के नवेनी गद्दी निवासी धर्मपाल सिंह ने बागपत जनपद के चंदपुर निवासी ब्रह्मपाल सिंह, ठाकुरद्वारा के ईलर गांव निवासी ताजेंद्र सिंह, बिलारी के देवधाम कॉलोनी निवासी कपिल सिरोही और स्टाफ राहुल मलिक के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने में केस दर्ज कराया है। जिसमें धर्मपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने मझोला क्षेत्र में निम्बस ग्लोबल इंडिया लिमिटेड नाम से चिट फंड कंपनी खोली थी। धर्मपाल ने बताया कि उसने बतौर एजेंट इस कंपनी में 50 लोगों के 20 लाख रुपये से अधिक जमा कराए थे। कंपनी की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया कि निवेशकों को पांच साल में दोगुनी रकम दी जाएगी। 

विज्ञापन


तय समय बाद भी कंपनी की ओर से न तो पीड़ितों को रकम दी गई और न ही उनके नाम पर भूमि की रजिस्ट्री कराई। धर्मपाल के दबाव बनाने पर कंपनी के एमडी ब्रह्म पाल सिंह ईएम ताजेंद्र सिंह द्वारा चार चेक दी गए। लेकिन खाते में रकम नहीं होने के कारण चंक बाउंस हो गए थे। 25 सितंबर 2022 को आरोपियों ने धर्मपाल को कॉल कर रुपयों के संबंध में बात करने के लिए बुद्धि विहार में सेंट मेरी स्कूल के पास बुला लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि यहां कपिल सिरोही और राहुल मलिक ने उससे कहा कि हमने ब्रह्मपाल और ताजेंद्र सिंह के कहने पर रुपये जमा कराए थे। अब हम तुम्हारे और अन्य लोगों के रुपये वापस नहीं करेंगे। इसके बाद आरोपी धमकी देने के बाद चले गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed