फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fraud of Rs 19 lakh in the name of getting the deed of plot

Moradabad News: प्लॉट का बैनामा कराने के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 19 lakh in the name of getting the deed of plot
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के जिगर कॉलोनी निवासी गर्वित सिंह ने पाकबड़ा निवासी मोहम्मद नासिर के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया है। जिसमें गर्वित ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनके पिता से प्लॉट का बैनामा कराने के नाम पर 19 लाख रुपये ले लिए थे लेकिन बैनामा नहीं कराया था।
गर्वित सिंह ने उसके पिता तेजवीर सिंह से पाकबड़ा के सुपरटेक कॉलोनी निवासी मोहम्मद नासिर ने 26 नवंबर 2019 में पाकबड़ा स्थित एक प्लॉट का सौदा 20 लाख रुपये में तय किया था। जिसमें आठ लाख रुपये नकद और तीन लाख रुपये चेक द्वारा दिए गए थे और एग्रीमेंट करा दिया गया था। कुछ समय बाद ही बैनामा कराने की बात तय हुई थी, लेकिन 27 नवंबर 2020 और 21 अक्तूबर 2021 में एग्रीमेंट की अवधि बढ़वा दी गई थी। आरोप है कि 19 सितंबर 2022 को आरोपी ने एग्रीमेंट रजिस्ट्री निरस्त करा दी और धीरे धीरे उनके पिता से 19 लाख रुपये भी वसूल लिए थे।
विज्ञापन

गर्वित सिंह ने बताया कि उनके पिता ने मो. नासिर से प्लॉट का बैनामा कराने के लिए कहा तो वह धमकाने लगा था। धमकियां से मेरे पिता डर गए और उनकी तबीयत खराब रहने लगी। इसका उनकी सेहत पर बहुत असर पड़ा और 21 अगस्त 2023 को उनकी मृत्यु हो गई। गर्वित का कहना है कि पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने मो. नासिर से अपने पक्ष में बैनामा कराने को कहा तो उसने साफ इन्कार कर दिया। तब गर्वित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed