फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fraud of Rs 1.5 crore in the name of selling complex, case

Moradabad News: कॉम्प्लेक्स बेचने के नाम पर डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी, केस दर्ज

Mon, 18 Dec 2023 01:43 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 18 Dec 2023 01:43 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.5 crore in the name of selling complex, case
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
चड्ढा ग्रुप के गुरजीत सिंह चड्ढा ने कोतवाली में मां-बेटे पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि मां-बेटे ने महाजन कॉम्प्लेक्स बेचने के नाम पर उनसे डेढ़ करोड़ रुपये लिए थे। रकम लेने के बाद कॉम्प्लेक्स का बैनामा नहीं कराया। इसके अलावा कॉम्प्लेक्स की दो दुकानें भी किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी हैं।
विज्ञापन


सिविल लाइंस की कोठी नंबर 455 निवासी गुरजीत सिंह चड्ढा ने पुलिस को बताया कि उनकी चड्ढा बिल्डर्स एंड प्रॉपर्टी नाम से फर्म है। कोतवाली क्षेत्र के बुध बाजार स्थित महाजन कॉम्प्लेक्स निवासी सुभाष चंद्र महाजन ने 19 अक्तूबर 2020 को अपनी संपत्ति (महाजन कॉम्पलेक्स) का सौदा एक करोड़ पचास लाख रुपये में तय किया था। 40 लाख रुपये बतौर बयाना के तौर पर दिए थे। इसके बाद पंजीकृत एग्रीमेंट करा दिया गया था।
विज्ञापन


सुभाष चंद्र महाजन के बेटे नितिन महाजन इसमें गवाह थे। इसके बाद धीरे-धीरे करके सुभाष महाजन ने उनसे एक करोड़ 48 लाख छह हजार रुपये ले लिए थे। गुरजीत सिंह ने बताया कि कई बार कहने के बावजूद कॉम्प्लेक्स की रजिस्ट्री नहीं कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात फरवरी 2023 को सुभाष चंद्र की मृत्यु हो गई थी। सुभाष चंद्र के बेटे नितिन महाजन और पत्नी प्रवीन महाजन को एग्रीमेंट की जानकारी होने के बावजूद 25 मई 2023 और पांच जून 2023 को दो दुकानों को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। गुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मां बेटे से इसकी शिकायत की। आरोप है कि प्रवीन महाजन और नितिन महाजन मारपीट और गाली गलौज पर उतारू हो गए।

- तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अखिलेश भदौरिया, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed