{"_id":"5d716fa38ebc3e939f406086","slug":"four-died-in-accident-city-news-mbd3211158141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: दो अलग-अलग सड़क हादसों में मां बेटी समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: दो अलग-अलग सड़क हादसों में मां बेटी समेत चार की मौत
Fri, 06 Sep 2019 04:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 04:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार को हुए दो हादसों में मां बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। बिलारी में मुरादाबाद आगरा हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने एक बाइक को टक्कर मारी। इस हादसे में बाइक सवार मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कांठ में अमरोहा मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक के चालकों की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, पहले हादसे में जान गंवाने वाले आसिद अली पुत्र अशफाक हुसैन और उसकी मां परवीन जहां रामपुर जिले के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के आगापुर का मझरा निवासी थे। आसिद अली अपनी मां परवीन जहां और भतीजी दरकशां और भतीजे शाद अली को बाइक से रामपुर से चंदौसी क्षेत्र में जनैटा शरीफ स्थित दरगाह पर हाजिरी देने जा रहा था।
आसिद अली के साथ ही उसका भाई फरीद अपनी माता रेहाना निवासी ग्राम आगापुर को लेकर दूसरी बाइक से जनैटा शरीफ जा रहे थे। गुरुवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलारी और कुंदरकी के बीच मुखिया ढाबा के सामने फरीद और रेहाना की बाइक तो आगे निकल गई, जबकि आसिद अली की बाइक को कुंदरकी की ओर से तेज गति से आ रही महिंद्रा पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक पर बैठे दोनों बच्चे दरकशां और शाद अली तो छिटककर दूर जाकर गिरे जबकि आसिद अली और उसकी माता परवीन सिर के बल सड़क पर गिर गए। मौके पर दोनों के सिर से काफी खून बहने लगा। इस दौरान घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी गजेंद्र त्यागी और कस्बा बिलारी चौकी प्रभारी संजीव बालियान तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस दोनों को विशेष वाहन में रखकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी ले गई। यहां चिकित्सकों ने मां बेटे को मृत घोषित कर दिया। जबकि बालक शाद अली और उसकी बड़ी बहन दरकशां का इलाज किया गया।
दूसरा हादसा गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कांठ अमरोहा मार्ग पर कोठी खिदमतपुर और छावी के बीच दो बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई। जिससे एक बाइक को चला रहे छजलैट के गांव दाड़ी महमूदपुर निवासी अमर सिंह पुत्र हेतराम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक के चालक देवेंद्र कुमार पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी डहकवाड़ा थाना नौगावां सादात जिला अमरोहा ने मौके पर दम तोड़ दिया।
इसके पीछे बाइक पर बैठा गांव का ही धर्मपाल सिंह पुत्र बाबूसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। अमर सिंह अमरोहा के गांव पीपली में क्लीनिक चलाता था। बाइक से वह रोज पीपली जाता था। बृहस्पतिवार को भी वह सुबह साढ़े नौ बजे रोज की तरह बाइक लेकर घर से निकला था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ था। दूसरा मृतक देवेंद्र मुरादाबाद कचहरी में कार्यरत था।
सड़क दुर्घटना में मां बेटे की मौत हो जाने की खबर सुनकर सीएचसी बिलारी पर भी लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। यहां मृतक परवीन की बहन रेहाना और मृतक आसिद अली का भाई फरीद का रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने दोनों मृतक मां बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस घटना की रिपोर्ट मृतक आसिद अली के भाई सरफराज की ओर से स्थानीय कोतवाली में गाड़ी महिंद्रा पिकअप पंजीकरण संख्या यूपी 21 सीएन 0819 के चालक के खिलाफ दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज होते ही आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
रामपुर के मझरा आगापुर में मां बेटे की मौत पर मचा कोहराम
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां बेटे की मौत हो जाने की खबर पर रामपुर जिले के थाना सिविल लाइन्स अंतर्गत मझरा आगापुर में कोहराम मच गया। मृतका मां बेटे के परिजन और अनेक रिश्तेदार पहले तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी और उसके बाद कोतवाली बिलारी पहुंचे। मां बेटे के शव देख परिजन और रिश्तेदार दहाड़ें मार मारकर रोने लगे। कोतवाली बिलारी में भी मृतकों के रिश्तेदारों की काफी भीड़ जमा हो गई।
मृतका के बेटे और मृतक के भाई बहन रो रोकर बेहाल
कोतवाली बिलारी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मृतक परवीन जहां के पति अशफाक हुसैन उर्फ भूरा अपने गांव आगापुर का मझरा में ही निजी क्लीनिक चलाते हैं। परवीन के मृतक बेटे आसिद अली के अलावा तीन बड़े बेटे शादाब, सरफराज और साजिद तथा तीन बेटियां शाहीन, शबनम और शीनू हैं। मृतक आसिद अली की अभी शादी नहीं हुई है। पता चला है कि आसिद अली बीते वर्ष इंटर पास करने के बाद इस साल रामपुर में ही एमएलटी का कोर्स कर रहा था।
बुजुर्ग ने दी थी दोनों बहनों को जनैटा दरगाह पर हाजिरी देने की सलाह
सड़क दुर्घटना में मृतक परवीन जहां की छोटी बहन रेहाना पत्नी इकरार अहमद निवासी ग्राम आगापुर रामपुर ने बृहस्पतिवार की दोपहर सीएचसी बिलारी में बताया कि क्षेत्र के एक बुजुर्ग ने उसे और उसकी बहन परवीन जहां को यह सलाह दी थी कि वह प्रत्येक बृहस्पतिवार को चंदौसी के निकट जनैटा शरीफ गांव स्थित दरगाह पर साप्ताहिक हाजिरी देकर आया करें।
ऐसा करने से उन्हें कोई बीमारी नहीं होगी और आने वाली परेशानियां नहीं घेेरेंगीं। रेहाना के कहने पर ही उसकी बहन परवीन जहां अपने बेटे आसिद अली के साथ बाइक से जनैटा शरीफ की दरगाह पर जा रही थी। हालांकि पूर्व में बीते कई बृहस्पतिवार को रेहाना और परवीन दोनों बहनें जनैटा की दरगाह पर जाकर हाजिरी भी दे आई थीं।