फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five accused sent to jail in the uproar

Moradabad News: धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर हुए बवाल में पांच आरोपियों को भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Five accused sent to jail in the uproar
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के रौंडा गांव में धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर हुए बवाल में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है।

मंगलवार को रौंडा गांव में कुछ लोग चामुंडा मंदिर की चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान दूसरे वर्ग की महिलाएं और पुरुष आ गए। उन्होंने निर्माण का विरोध शुरू कर दिया था, जिसे लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर मूंढापांडे थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया था। इस मामले में रौंडा चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार की तहरीर पर मूंढापांडे थाने में अब्दुल्ला, रहीस, इसरार, फहीम, तौसीब, जैबुलनिशा, नवीश, मुजम्मिल, नावेज, कामिल, मासूक अली, इलियास, रिहान, कर्रार, जावेद, नजाकत, नादिर, जाबिर और 20 अज्ञात के खिलाफ केस किया गया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि इस मामले में रौंडा गांव निवासी आरोपी अब्दुल्ला रहीस, तौसीफ, फहीम, इसरार निवासी रौंडा को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed