फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fitness exam

एक का पैर टूटा, दो युवक हुए बेहोश

Wed, 20 Apr 2016 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 20 Apr 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
fitness exam
पुल‌िस परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस में कांस्टेबिल भर्ती के लिए कराई गई दौड़ में एक युवक का पैर टूट गया जबकि दो बेहोश हो गए हैं। 1400 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जबकि पहुंचे थे 1134। इनमें 159 फेल हो गए जबकि बाकी पास। जो छूट गए हैं उनकी दौड़ के लिए तिथि निर्धारित की जा रही है।
विज्ञापन



प्रदेश में महिला और पुरुष कांस्टेबिल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जा रही है। महिलाओं की दौड़ पहले कराई जा चुकी है जबकि अब पुरुषों की शारीरिक दक्षता चल रही है। मंगलवार को तेइस बटालियन पीएसी के ग्राउंड में 1134 अभ्यर्थी दौड़ के लिए पहुंचे थे। 4.8 किलोमीटर की दौड़ अधिकतम 27 मिनट में पूरी करनी थी।
विज्ञापन



जबकि सत्रह मिनट में दौड़ पूरी करने वालों को 200 नंबर दिए गए। एसीएम टू रामप्रकाश ने बताया कि अंतिम चक्कर में एक युवक अचानक गिर गया था। उसके पैर में दिक्कत थी। लिहाजा तत्काल जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। जबकि दो युवक बेहोश हो गए थे। उन्हें भी जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बगैर प्रैक्टिस दौड़ रहे युवक-बगैर प्रैक्टिस दौड़ रहे युवकों की सांस पहले ही राउंड में उखड़ जा रही है। स्थिति यह है कि तमाम तो दूसरे चक्कर तक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। जबकि जिनकी प्रैक्टिस चली आ रही है वह लगातार राउंड लगा रहे हैं। हालांकि दौड़ शुरू होने से पहले ही यहां एलान करा दिया जाता है कि युवक अपनी जिम्मेदारी पर ही दौड़ें। जो बगैर प्रैक्टिस दौड़ रहे हैं उन्हें ही दिक्कत आ रही है। वह एक राउंड भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed