फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   first killed wife and himself sucide

ससुराल जाने से इंकार पर मार दी गोली - रामपुर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
first killed wife and himself sucide
बिलासपुर (रामपुर)। मायके में रह रही पत्नी ने पति के साथ ससुराल जाने से इनकार कर दिया। इस पर गुस्साए पति ने पहले पत्नी को और फिर खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। महिला की भाभी बलजीत कौर ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के चंदेला गांव निवासी जसवंत सिंह उर्फ जस्सी (35) की शादी नौ माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के भैंसिया ज्वालापुर गांव निवासी कर्मजीत कौर (30) के साथ हुई थी। करीब 15 दिन पूर्व कर्मजीत और जसवंत की कहासुनी हो गई। इसके बाद कर्मजीत कौर मायके में आकर रहने लगी थी। कर्मजीत के रिश्तेदारों के अनुसार जसवंत के शराब पीने को लेकर दोनों में अनबन रहती थी। शनिवार शाम 4 बजे जसवंत सिंह भैंसिया ज्वालापुर गांव में कर्मजीत के घर पर पहुंच गया। कर्मजीत के पिता का निधन हो चुका है और उसकी मां अंधी है।
विज्ञापन

कर्मजीत के दो भाई पंजाब में रहते हैं। कर्मजीत का 10 वर्ष का बेटा भी है। शनिवार शाम जब जसवंत भैंसिया ज्वालापुर पहुंचा और उसने कर्मजीत से साथ चलने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। कर्मजीत के परिजनों के अनुसार करीब 20 मिनट तक इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी होती रही। उस वक्त घर पर कर्मजीत की मां और उसका बेटा ही था। आरोप है कि गुस्साए जसवंत ने 315 बोर के तमंचे से पहले कर्मजीत पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मजीत की बाजू पर गोली लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। फिर जसवंत ने अपने सीने पर भी गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग पहुंच गए। लोगों ने जब दोनों को लहूलुहान देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर सीओ विद्याकिशोर शर्मा और कोतवाल इंद्रेश सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में अस्पताल भिजवाया, जहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed