फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fire in factory in moradabad

मुरादाबाद : गत्ता फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख, मची अफरा-तफरी

Thu, 28 Jan 2021 02:32 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
fire in factory in moradabad
कटघर स्थित शिवपुरी गत्ता फैक्ट्री में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
कटघर थानाक्षेत्र के शिवपुरी स्थित गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घनी आबादी के बीच हुए अग्निकांड से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर दमकल कर्मी गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन


कटघर थाना क्षेत्र के डबल फ ाटक निवासी अशोक कुमार शर्मा की शिवपुरी में गत्ता फैक्टरी है। मंगलवार को गणतंत्र दिवस की वजह से फैक्टरी बंद थी। मंगलवार शाम करीब पांच बजे फैक्टरी के बराबर में रहने वाले प्रवीण कुमार ने फैक्टरी से आग की लपटें उठती देखीं तो तुरंत पुलिस और दमकल विभाग और फैक्टरी मालिक को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


कुछ ही देर में दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया गया। एक घंटे बाद आग बुझा तो ली गई, लेकिन तब तक फैक्टरी में रखा सामान जल चुका था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed