{"_id":"6120084e8ebc3e7a1604b471","slug":"fir-against-six-girl-student-in-violance-city-news-mbd3998903169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में तोड़फोड़ और टीचर से मारपीट के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में तोड़फोड़ और टीचर से मारपीट के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मानसरोवर कालोनी स्थित साईं कन्या इंटर कॉलेज में तोड़फोड़ और टीचर व स्टाफ से मारपीट के आरोप में मझोला थाने में केस दर्ज किया गया है। जिसमें छह छात्राओं और उनके अभिभावकों के अलावा कुछ अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने कालेज प्रबंधन कमेटी के सदस्य की तहरीर पर कार्रवाई की है।
मझोला थानाक्षेत्र की मानसरोवर कालोनी स्थित साईं कन्या इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्राएं परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हैं। छात्राओं को पहले अनुपस्थित दिखाकर फेल कर दिया गया था। बाद में प्रदर्शन और हंगामा करने पर यूपी बोर्ड ने सभी को प्रमोट कर दिया, लेकिन उनके रिजल्ट पर कोई अंक नहीं दिया गया। गुरुवार दोपहर छात्राओं ने पहले कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था। इसके बाद छात्राएं कालेज पहुंच गई थीं। छात्राओं ने प्रिंसिपल दफ्तर, स्टाफ रूम और कक्षाओं के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान एक शिक्षिका अलका कौशिक, स्कूल स्टाफ विनय और छात्रा प्रज्ञा सैनी घायल हो गई थी। हंगामा और बवाल की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस छात्राओं और उनके अभिभावकों को लेकर थाने पर गई थी। जहां से बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था। इस मामले में कॉलेज प्रबंधक कमेटी के सदस्य की तहरीर पर थाने में तहरीर दी गई थी। जिसमें छह छात्राओं और उनके अभिभावक व कुछ अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। सीओ इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।