फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dispute between two parties over land dispute case filed against five including former block chief

Moradabad: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद, पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 20 Oct 2022 05:52 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2022 05:52 PM IST
सार

दौलारी गांव निवासी संजय चौहान ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले सुनेहपाल सिंह और उसके बेटे रास्ते पर कब्जा कर दीवार बना रहे थे। 13 अक्टूबर को उन्होंने इसका विरोध किया। आरोप है कि लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और मारपीट की।

विज्ञापन
Dispute between two parties over land dispute case filed against five including former block chief
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद के मूंढापांडे थानाक्षेत्र के दौलारी गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट करने और भाजपा नेता पर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भाजपा नेता समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

दौलारी गांव निवासी संजय चौहान ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले सुनेहपाल सिंह और उसके बेटे रास्ते पर कब्जा कर दीवार बना रहे थे। 13 अक्टूबर को उन्होंने इसका विरोध किया। आरोप है कि लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और मारपीट की। संजय का आरोप है कि उसके भाई सत्यम चौहान को भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक ने फोन किया। उन्होंने सत्यम को धमकाया कि वह सुनेह पाल से समझौता कर लें।

विज्ञापन

 

मूंढापांडे थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट और धमकी देने के मामले में सुनेह पाल सिंह, संजीव कुमार, यशपाल सिंह, अभय उर्फ बिट्टू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, भाजपा नेता ललित कौशिक का कहना है कि मेरा इस घटना से कोई लेना देना नहीं है। एक व्यक्ति मेरे के खिलाफ साजिश रचता रहता है। उसने ही तहरीर में मेरा नाम लिखवाया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed