फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir against ap worker

भगवान वाल्मीकि के बारे में अपशब्द कहने पर आप नेता के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 01:15 AM IST
सार

भगवान वाल्मीकि के बारे में अपशब्द कहने पर आप नेता के खिलाफ रिपोर्टमुरादाबाद।सिविल लाइंस पुलिस थाने में आम आदमी पार्टी नेता एवं हास्य कलाकार ख्याली सहारण के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।इससे वाल्मीकि समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

विज्ञापन
fir against ap worker

विस्तार

भगवान वाल्मीकि के बारे में अपशब्द कहने पर आप नेता के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस थाने में आम आदमी पार्टी नेता एवं हास्य कलाकार ख्याली सहारण के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने राजस्थान में अपने बयान में भगवान वाल्मीकि के बारे में अपशब्द कहे थे।

कटघर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गुलाबबाड़ी निवासी भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के मुख्य संरक्षक लल्लाबाबू द्रविड़ ने सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के नेता और हास्य कलाकार ख्याली सहारण ने राजस्थान के श्रीगंगानगर में प्रेस वार्ता के दौरान भगवान वाल्मीकि के बारे में अपशब्द इस्तेमाल किए थे। इससे वाल्मीकि समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 295 ए के तहत केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed