फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fight between two parties over money dispute, video goes viral on social media

Moradabad News: रुपयों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over money dispute, video goes viral on social media
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के जाहिद नगर में शनिवार की रात रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। यह घटना एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शनिवार की रात कटघर थाना क्षेत्र के जाहिद नगर में दो युवकों के बीच रुपयों को लेकर कहासुनी हो गई थी। बात बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट शुरू हुई तो दोनों के पक्षों के अन्य लोग भी आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान महिलाएं भी आ गईं, लेकिन इसके बाद भी मारपीट होती रही। कटघर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed