फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fever

वायरल पीड़ितों से भरा अस्पताल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
fever
जिला अस्पताल के ओपीडी में लाइन पर खडे लोग। अमर उजाला।
मुरादाबाद। डेंगू की दहशत के बीच वायरल बुखार ने लोगों को पस्त कर दिया है। सरकारी और निजी अस्पताल वायरल पीड़ितों से भरे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में गुरुवार को करीब दो हजार वायरल पीड़ित पहुंचे। जबकि आईपीडी में 80 लोग बुखार के चलते भर्ती हैं। इनमें पांच डेंगू के मरीज भी शामिल हैं।
विज्ञापन

महीने भर से जिले में वायरल बुखार फैला है। कई लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों लोग इससे पीड़ित हैं। मुरादाबाद नगर और देहात क्षेत्रों में हर घर में कोई ने कोई बुखार से पीड़ित हैं। देहात क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं लचर होने से मरीजों को निजी या जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। वायरल के बीच डेंगू ने दहशत फैलाई है। जिला अस्पताल में ही एलाइजा टेस्ट में 100 से अधिक लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें दर्जनों लोगों का जिला अस्पताल में इलाज हुआ है। अभी भी डेंगू के पांच मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को भी करीब दो हजार वायरल पीड़ित ओपीडी पहुंचे। आईपीडी भी फुल है। इनमें 80 मरीज बुखार पीड़ित हैं। डा. राजेंद्र कुमार ने बताया कि मौसमी बदलाव से करीब 10 से 15 दिन बाद वायरल बुखार से राहत मिल जाएगी। डेंगू का मच्छर भी कम हो जाएगा। हालांकि, सर्दी, जुकाम और बीपी, अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed