{"_id":"6ac411bcc66f207a9105d835","slug":"fear-of-dogs-in-bilari-four-people-including-three-children-bitten-and-injured-in-a-single-day-thakurdwara-news-c-276-1-smbd1006-113287-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिलारी में कुत्तों का खाैफ, एक ही दिन तीन बच्चों समेत चार को काटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिलारी में कुत्तों का खाैफ, एक ही दिन तीन बच्चों समेत चार को काटा, घायल
Tue, 06 Oct 2026 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। नगर के मोहल्ला ठाकुरान और अंसारियान में सोमवार सुबह कुत्तों ने तीन बच्चों समेत चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। लगातार कुत्तों के बढ़ते हमलों से राहगीर परेशान हैं।
मोहल्ला ठाकुरान में इमामबाड़ा इलाके में कई मीट की दुकानें हैं। इन दुकानों के आसपास अक्सर कुत्ते समूह के रूप में घूमते रहते हैं। मोहल्ला अंसारियान में फुलवार रोड पर भी कुत्ते अक्सर समूह के रूप में बैठे रहते हैं। सोमवार सुबह मोहल्ला ठाकुरान निवासी अली हुसैन इफ्जान (5) अपने घर के बाहर रास्ते में खड़ा था तभी गली में से आए एक कुत्ते ने इफ्जान को काटकर घायल कर दिया। मोहल्ला बाजार निवासी शिशुपाल सिंह की बेटी शिवांगी (10) घर से अकेली पैदल स्कूल जा रही थी। रास्ते में समूह में से आए एक कुत्ते ने शिवांगी की टांग और गर्दन में काटकर उसे घायल कर दिया।
मोहल्ला अंसारियान निवासी अफजाल की बेटी हुमैरा (5) अपने घर से निकलकर पड़ोसी के घर में जा रही थी तभी मस्जिद वाली गली से आए एक कुत्ते ने हुमैरा पर हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। मोहल्ला ठाकुरान निवासी नागरिक अली हुसैन अपने घर से परचून की दुकान पर सामान लेने जा रहा था तभी इमामबाड़े के निकट दो कुत्तों ने पीछा कर उसे काटकर घायल कर दिया। कुत्ता काटने से सभी घायलों को परिजन इंजेक्शन लगवाने और उपचार करवाने के लिए सीएचसी बिलारी ले गए। यहां सीएचसी स्टाफ ने सभी घायलों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के अलावा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
उधर सीएचसी बिलारी के रिकॉर्ड से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अलग-अलग ग्रामों में भी कुत्तों ने ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर दिया।
सीएचसी आए कल्लू टांडा अमरपुर, मानवी ग्वारऊ, नन्ही अहलादपुर, बिंदु उदयपुर, अफसाना सहसपुर, शशि मानकपुर, जोया सहसपुर, प्रवीन सहसपुर, राधिका मुंडिया राजा, अब्दुल हसन थांवला, हुमैरा बिलारी, शिवम बिलारी, फैजान बिलारी आदि ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए।नगर पालिका परिषद के सभासद दानवीर शर्मा, आमिल सिद्दीकी, रशीद अहमद अंसारी, हप्पू राजा अंसारी आदि ने बताया कि वह नगर पालिका बोर्ड की बैठक में यह मांग उठा चुके हैं कि विशेष अभियान चलाकर नगर में घूमने वाले आवारा कुत्तों को पकड़वाया जाए।उधर नगर पालिका की ईओ रजनी सिंह ने बताया कि नगर पालिका की ओर से कुत्तों को पकड़वाने के लिए नियमानुसार एक संस्था को ठेका दे दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है। शीघ्र ही कुत्ते पकड़ने का अभियान शुरू करा दिया जाएगा।