फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Father and sons accused of doing obscene acts by entering women house in moradabad police registered case

बाप नंबरी बेटे 10 नंबरी: गांव में अंधेरा होते ही तीनों घुस जाते हैं घरों में, बना लेते हैं अश्लील वीडियो

Tue, 13 Dec 2022 07:22 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ
संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Dec 2022 07:22 PM IST
सार

महिलाओं का आरोप है कि तीनों पिता-पुत्रों ने उनकी फोटो एडिट करे अश्लील फोटो के साथ वायरल कर दिया है। जब इसका विरोध किया तो तीनों उनके साथ दुष्कर्म करने की धमकी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Father and sons accused of doing obscene acts by entering women house in moradabad police registered case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

घरों में घुसकर महिलाओं से अश्लील हरकतें करने, उनके फोटो के साथ अश्लील फोटो जोड़कर वायरल करने और दुष्कर्म करने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पिता और उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई महिलाओं की शिकायत पर की है।

विज्ञापन

मामला कांठ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली कई महिलाओं का कहना है कि मोहिदीन और उसके बेटे फरमान व काला आए दिन फोन करके गालियां देते हैं। जब मोहल्ले के लोग रात में सो जाते हैं तो यह तीनों जबरन उनके घरों में घुस आते हैं। महिलाओं से अश्लील हरकतें करते हैं। मोबाइल पर अश्लील फोटो और मैसेज भेजते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप है कि तीनों पिता-पुत्रों ने उनकी फोटो एडिट करे अश्लील फोटो के साथ वायरल कर दिया है। जब इसका विरोध किया तो तीनों उनके साथ दुष्कर्म करने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों की हरकतों से तंग आकर मोहल्ले की दो महिलाएं घर छोड़कर अपने मायके भी चली गईं हैं। महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ कांठ पुलिस को तहरीर दी। 

विज्ञापन

जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर मोहिदीन और उसके बेटे फरमान व काला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वायरल वीडियो, फोटो और अश्लील मैसेज भी पुलिस ने अपने पास सुरक्षित किए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed