फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers queued up at the cooperative society for NPK

Moradabad News: एनपीके के लिए सहकारी समिति पर लगी किसानों की कतारें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers queued up at the cooperative society for NPK
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। क्षेत्र में एनपीके खाद लेने के लिए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाद लेने के लिए सुबह होते ही किसान सहकारी समिति पर पहुंचना शुरू हो जाते है।
विज्ञापन

बुधवार को भी नगर स्थित भायपुर किसान सेवा सहकारी समिति पर एनपीके खाद लेने के लिए किसान की लंबी लाइन लगी रही। देर शाम तक लाइन में लगे किसान अपनी बारी का इंतजार करते रहे। बता दें कि इस समय गेहूं की बुआई शुरू हो गई है, जिसके लिए किसानों को एनपीके खाद की जरूरत होती है। सहकारी समिति पर एक बोरा एनपीके खाद की कीमत 1470 रुपये है। वहीं बाजार में चल रही कालाबाजारी के चलते यह दो हजार या इससे ज्यादा में मिल रहा है। साथ ही बाजार में किसानों को एनपीके के साथ अन्य दवाइयां भी दी जा रही है, जिससे उनकी जेब पर आतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। सहकारी समिति के गोदाम प्रभारी अफसर खान ने बताया कि खाद की उपलब्धता बनाए रखने का प्रयास है। जल्द और खाद आने की उम्मीद है। संवादफोटो 4,5 ठाकुरद्वारा में भायपुर सहकारी समिति पर खाद के लिए लगी किसानों की लंबी लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article