{"_id":"67036e2d9a308c07f503e71b","slug":"farmers-occupied-vande-bharat-express-grp-removed-them-returned-from-lucknow-after-holding-maha-panchayat-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: वंदेभारत एक्सप्रेस में रहा किसानों का कब्जा, जीआरपी ने उतारे, महापंचायत कर लखनऊ से लाैटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: वंदेभारत एक्सप्रेस में रहा किसानों का कब्जा, जीआरपी ने उतारे, महापंचायत कर लखनऊ से लाैटे
Mon, 07 Oct 2024 10:44 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:44 AM IST
सार
लखनऊ से लौट रहे किसानों ने वंदेभारत एक्सप्रेस की बोगियों में कब्जा कर लिया, जिससे आरक्षित यात्रियों को परेशानी हुई। जीआरपी ने बरेली और मुरादाबाद स्टेशन पर किसानों को ट्रेन से उतारा। किसानों ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की मांग को लेकर हंगामा किया था।
विज्ञापन
लखनऊ-मेरठ वंदेभारत एक्सप्रेस के कोच में बैठे किसान।
- फोटो : पुलिस
विस्तार
महापंचायत के बाद लखनऊ से लौट रहे किसानों ने (22489) वंदेभारत एक्सप्रेस की बोगियों में कब्जा कर लिया। इसके कारण आरक्षित यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों ने एक्स पर समस्या पोस्ट की तो जीआरपी अलर्ट हो गई। कंट्रोल के मैसेज पर बरेली व मुरादाबाद स्टेशन पर किसानों का उतारा गया।
विज्ञापन
इसके कारण वंदेभारत एक्सप्रेस 45 मिनट लेट भी हो गई। पहले बरेली, फिर मुरादाबाद में जीआरपी को किसानों से जूझना पड़ा। हालांकि मुरादाबाद में ज्यादातर किसानों को जीआरपी ने समझा बुझा कर ट्रेन से उतार लिया। सतर्कता के लिहाज से राज्यरानी, अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस समेत गाजियाबाद व मेरठ जाने वाली सभी ट्रेनों को चेक किया गया।
विज्ञापन
शनिवार को किसानों ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया था। रविवार को भी किसान विभिन्न ट्रेनों की आरक्षित बोगियों में सवार हो गए। उनका कहना था कि हमारे ज्ञापन देने के बावजूद रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच नहीं लगाए, इसलिए मजबूरन आरक्षित बोगियों में चढ़ना पड़ा।
विज्ञापन
मुरादाबाद स्टेशन पर लखनऊ-मेरठ वंदेभारत एक्सप्रेस रात सवा आठ बजे, राज्यरानी एक्सप्रेस रात 8:45 बजे पहुंची। जीआरपी थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि लखनऊ से मुरादाबाद आने वाली सभी ट्रेनों को चेक किया गया है। पुलिस के समझाने के बाद ज्यादातर किसान मुरादाबाद स्टेशन पर उतर गए, अशांति की स्थिति नहीं रही।