फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers attacked Moradabad SSP Prabhakar Chaudhary car in Rampur

रामपुर में उग्र हुए किसान, मुरादाबाद के एसएसपी की गाड़ी पर हमला, धक्का-मुक्की में गिरे प्रभाकर चौधरी

Tue, 22 Dec 2020 06:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Dec 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers attacked Moradabad SSP Prabhakar Chaudhary car in Rampur
किसानों ने एसएसपी की गाड़ी पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में किसान उग्र हो गए हैं। रामपुर में दिल्ली जाने से रोकने पर उग्र किसानों ने मंगलवार की शाम मुरादाबाद के एसएसपी प्रभाकर चौधरी की गाड़ी पर हमला बोल दिया। किसानों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी है। 
विज्ञापन


किसानों के साथ धक्का-मुक्की में मुरादाबाद के एसएसपी गिर गए, जिससे उनको हल्की खरोंच आई है। बाद में रामपुर से एसपी शगुन गौतम उनको अपनी कार में बैठाकर मूंढापांडे स्थित टोल प्लाजा पर ले गए। 
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर किसानों को रोकने के लिए रामपुर और मुरादाबाद की पुलिस तैनात है। मंगलवार को रामपुर से होकर बरेली, पीलीभीत और पूरनपुर के किसानों का जत्था गुजर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली जाने रोकने पर सैकड़ों की संख्या में किसानों ने नेशनल हाईवे पर जोरदार प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान किसान उग्र हो गए और उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान कुछ किसानों ने मुरादाबाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी की गाड़ी पर हमला बोल दिया। 
 

किसानों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस को धक्का देते हुए दिल्ली की ओर बढ़ गए। किसानों के प्रदर्शन के चलते दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, हाईवे पर नोकझोंक
आपको बता दें कि बरेली और आसपास के किसान का जत्था मंगलवार को दिल्ली जा रहा था। पुलिस ने किसानों को मिलक में हाईवे पर एक ढाबे के पास रोक लिया। काफी देर तक बातचीत के बाद किसानों ने दिल्ली कूच करने का एलान कर दिया। 

पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की, लेकिन वो आगे बढ़ गए। इस दौरान पुलिस ने हाईवे पर रुट डायवर्ट कर दिया था। हाईवे पर एक तरफ से ट्रैफिक चल रहा था। इस दौरान मिलक से लेकर मुरादाबाद की सीमा तक पुलिस तैनात रही। 

जीरो प्वाइंट (मुरादाबाद की सीमा) पर भी पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसान आगे बढ़ गए। बरेली की ओर किसानों के जत्था आने की सूचना पुलिस को सोमवार की रात ही मिल गई थी। हाईवे पर पुलिस पूरी रात मुस्तैद रही। एसपी शगुन गौतम ने भी देर रात हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed