फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer killed in a field 250 meters away from home in Sambhal

Murder: घर से 250 मीटर दूर खेत की रखवाली कर रहे किसान की हत्या, सिर भारी चीज से किया वार, लहूलुहान शव मिला

Sat, 13 Aug 2022 01:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Aug 2022 01:20 PM IST
सार

संभल जिले में घर से 250 मीटर दूर खेत पर किसान की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। किसान के सिर पर भारी चीज से वार किया गया है। सुबह में किसान का लहूलुहान शव मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी ै।

विज्ञापन
Farmer killed in a field 250 meters away from home in Sambhal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल जिले के चंदौसी कोतवाली इलाके के गांव मौलागढ़ की अक्षरधाम कालोनी में घर से करीब 250 मीटर दूर खेत की रखवाली कर रहे किसान की शुक्रवार की रात हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह पांच बजे परिजन पहुंचे, तो रक्तरंजित शव पड़ा मिला। परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना एएसपी, सीओ व प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉयड व फारेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ की अक्षरधाम कालोनी निवासी विनोद कुमार (35) अपने परिवार के साथ रहते है। शुक्रवार की सुबह से ही वह शराब के नशे में था और घर से 250 मीटर की दूरी पर खेत के पास ही था। शाम चार बजे पत्नी राजकुमारी ने विनोद को घर बुलाने के लिए पहुंची। शराब के नशे में पति किसी से झगड़ा होने की बात कह रहा था। मगर किसी का नाम नहीं बताया। नशे में खेत पास सड़क पर ही बैठा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी घर में बच्चों के साथ सो गई। शनिवार की सुबह पांच बजे पत्नी फिर अपने पति को लेने पहुंची, तो किसान का सिर से खून बह रहा और वह सड़क पर पड़ा था। पति को ऐसी हालत में देख होश उड़ गए। पत्नी ने पड़ोस में रह रहे अपने दो जेठ यशपाल व सतवीर को घटना की जानकारी की। कुछ देर बाद युवक की हत्या की खबर क्षेत्र में फैल गई और घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। 

घटना की सूचना मिलने पर सीओ दिनेश कुमार व प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश गुप्ता पुलिस बल के साथ पहुंच गए और मृतक के परिजनों से जानकारी की। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। परिजनों की तहरीर पर युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना मिलने पर डॉग स्क्वॉयड व फारेंसिक टीम ने पहुंच जांच की। एएसपी आलोक जायसवाल ने भी मौका मुआयना किया है। 

किसान के सिर में डंडे या किसी भारी चीज से वार किया गया है। उसी से उसकी मौत हुई है। फांरेंसिक टीम को जांच में लगाया गया है। परिजनों ने एक व्यक्ति द्वारा दोपहर में बुलाकर ले जाने की बात कही थी। उससे पूछताछ की जा रही है। -दिनेश कुमार, सीओ चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed