फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   farmer died in accident

Moradabad News: हाईवे पर कैंटर ने किसान को टक्कर मारी, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
farmer died in accident
पाकबड़ा। दिल्ली हाईवे पर बुधवार शाम तेज रफ्तार कैंटर ने किसान को टक्कर मार दी। इस हादसे में किसान योगेंद्र सिंह की मौत हो गई। हादसे के समय वह पाकबड़ा में हाईवे किनारे ऑटो का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के अलीपुर खुर्द नन्हेड़ा गांव निवासी किसान योगेंद्र सिंह बुधवार शाम छह बजे पाकबड़ा थाना के सामने ऑटो का इंतजार कर रहे थे। मुरादाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर कुचल कर गुजर गया। इस हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल किसान योगेंद्र को टीएमयू में भर्ती कराया। योगेंद्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल और आधार कार्ड मृतक की पहचान कराकर उसके परिजनों को सूचना दी। पर परिजनों को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। योगेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। योगेंद्र सुबह घर से मुरादाबाद एलआईसी दफ्तर गए थे। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed