{"_id":"6a593ec17995fb1d8006a044","slug":"faizan-and-alamgir-were-involved-in-plotting-the-murder-of-the-female-judges-father-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-949207-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: महिला जज के पिता की हत्या की साजिश रचने में शामिल थे फैजान और आलमगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: महिला जज के पिता की हत्या की साजिश रचने में शामिल थे फैजान और आलमगीर
Fri, 17 Jul 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव चौराहे के पास महिला जज के पिता मो. असद की हत्या करने वाले उनके साले आरोपी हिस्ट्रीशीटर जफर के दामाद फैजान और साथी आलमगीर के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। पुलिस ने चार्जशीट में दावा किया है कि इस हत्याकांड में दोनों साजिश रचने में शामिल रहे हैं। जफर, उसके दो बेटे और एक अन्य साथी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ भी पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी।
सिविल लाइंस के जिगर काॅलोनी निवासी मो. असद 27 मार्च की शाम अपने छोटे साले डेनियल के साथ स्कूटी से लाल मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे। नागफनी के बंगला गांव चौराहे के पास मो. असद का बड़ा साला हिस्ट्रीशीटर जफर अपने एक साथी के साथ आया और सिर में गोली मारकर मो. असद की हत्या कर दी थी। इस मामले में नागफनी थाने में ढहरिया निवासी जफर, उसके बेटे सैफुल जफर, दूसरे नाबालिग बेटे, कटघर निवासी आलमगीर, मुगलपुरा के कानून गोयान निवासी मो. फैजान और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
पुलिस ने यह रिपोर्ट डेनियल उर्फ मुजाहिर की तहरीर पर दर्ज की थी। अगले दिन 28 फरवरी को पुलिस ने जफर के दामाद मो. फैजान और आलमगीर को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी जफर और उसके दोनों बेटे जम्मू कश्मीर भाग गए थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड की साजिश में सिविल लाइंस के बिशनपुर भीमाठेर निवासी आसिफ भी शामिल था। एक अप्रैल 2026 को पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर आसिफ को गिरफ्तार किया था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मो. असद हत्याकांड में छह लोगों की भूमिका सामने आई है। जफर के दामाद फैजान और साथी आलमगीर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल गई है। दोनों साजिश में शामिल रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और बयानों को चार्जशीट का हिस्सा बनाया गया है। बाकी चार आरोपियों के खिलाफ भी जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।