{"_id":"57f412454f1c1b9232270ef4","slug":"faiz-fuse-vishwas-paas","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैज को किया फ्यूज, विश्वास पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैज को किया फ्यूज, विश्वास पास
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 05 Oct 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
मतगणना कक्ष में गणना अभिकर्ताआें के हंगामे के बाद उन्हें समझाते निर्वाचन अधिकारी एडीएम। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत मुरादाबाद के वार्ड संख्या 37 ब्लॉक बिलारी में सपा विधायक मोहम्मद फहीम के भाई को निर्दलीय प्रत्याशी से करारी शिकस्त मिली। विधायक के भाई फैज मोहम्मद को विश्वास यादव उर्फ लवली यादव ने 4088 मतों से पराजित किया। पहले चक्र से अंतिम चक्र तक विश्वास बढ़त बनाए रहे।
मंगलवार की सुबह आठ बजे बिलारी ब्लॉक मुख्यालय पर जिला पंचायत सदस्य उपचुनाव के परिणाम के लिए मतों की गिनती शुरू हुई। निर्वाचन अधिकारी, एआरओ और बीडीओ ने सभी प्रत्याशियाें की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम का ताला खुलवाया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई।
कई बार एजेंटों की मतगणना कर्मियों से स्याही लगे वोट निरस्त किए जाने पर नोकझोंक भी हुई। निकटतम पराजित प्रत्याशी फैज मोहम्मद के गणना अभिकर्ता पांचवें चक्र की गणना पूरी होने से पहले ही मतगणना कक्ष छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
मताें की गिनती की प्रक्रिया पूरी होने और एआरओ द्वारा भेजे गए टैबुलेशन चार्ट का मिलान कर लेने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विश्वास यादव को विजय का प्रमाण पत्र जारी कर दिया।