फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ruhilkhand University: semester examinations will be held from May 10, forms can be filled April 14

Ruhilkhand University: दस मई से होंगी स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं, 14 अप्रैल तक भरे जा सकते हैं फॉर्म

Sat, 13 Apr 2024 04:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 13 Apr 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Ruhilkhand University: semester examinations will be held from May 10, forms can be filled April 14
परीक्षा देते छात्र (FILE)

मुरादाबाद के महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की स्नातक की सम सेमेस्टर परीक्षा दस मई से आयोजित की जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थी स्नातक के दूसरे, चौथे और छठवें सेमेस्टर के संस्थागत, बैक परीक्षा व बीएससी गृह विज्ञान दूसरे सेमेस्टर के संस्थागत परीक्षा आवेदन फॉर्म भर रहे हैं।

विज्ञापन

 

पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख सात अप्रैल थी। बाद में विश्वविद्यालय ने अंतिम तारीख में बढ़ोतरी करते हुए 11 अप्रैल से विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने व आवेदन पत्र कॉलेज में जमा किए जाने के निर्देश जारी किए थे। यह परीक्षा फॉर्म 14 अप्रैल (रविवार) तक फॉर्म भरे जाएंगे और 15 अप्रैल तक महाविद्यालय द्वारा आवेदन फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा।

विज्ञापन

 

परीक्षा नियंत्रक विश्वविद्यालय का कहना है कि परीक्षा आवेदन पत्रों की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय प्रेषित नहीं की जानी है। महाविद्यालय को परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन सत्यापित कर अपने पास सुरक्षित रखना है। इसके साथ ही शुक्रवार को विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहली पाली सुबह सात से नौ बजे तक, दूसरी पाली सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक और तीसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। पहली पाली में दूसरे सेमेस्टर, दूसरी पाली में चौथे सेमेस्टर और तीसरी पाली में छठवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी।



विद्यार्थियों को झेलनी होगी भीषण गर्मी सम सेमेस्टर के विद्यार्थी भीषण गर्मी झेलते हुए परीक्षा देने जाएंगे। दूसरे और चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की आखिरी परीक्षा 11 जून को होगी। वहीं छठवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की आखिरी परीक्षा 27 जून को होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed