फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   epch new buillding work start in moradabad

युवाओं को आगे लाओ और अब मुरादाबाद से आगे निकलकर यूपी में छा जाओ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
epch new buillding work start in moradabad
नया मुरादाबाद के ईपीसीएच कार्यालय में हैडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में बो - फोटो : CITY
मुरादाबाद। शुक्रवार को मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट एसोसिएशन के नव निर्मित भवन का उद्घाटन हुआ। इसके अलावा यहां हस्पताल की भी नींव रखी गई। इस मौके पर ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार ने कहा कि अब समय आ गया है कि युवाओं को न केवल निर्यातक रूप में सामने लाना चाहिए बल्कि एसोसिएशन में उन्हें महती भूमिका भी देनी चाहिए। पूरे प्रदेश में अब यहां का प्रतिनिधित्व होना चाहिए।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित भवन में हुए इस कार्यक्रम में हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के महानिदेशक राकेश ने कहा कि इस संगठन से पहले अब मुरादाबाद शब्द हटाकर उत्तर प्रदेश कर देना चाहिए ताकि सरकार के उद्देश्य को भी पूरा किया जा सके। पूरे प्रदेश केउद्यमियों को इससे जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि नई युवा पीढ़ी को आगे लाओ। यह नई पीढ़ी ऑनलाइन ट्रेडिंग, प्रोडक्शन, डेवलेपमेंट, चेंज, ऑप्शन आदि में तकनीकी रूप से ज्यादा दक्ष है। यह देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा रही है। एमएचईए के सचिव अवधेश अग्रवाल ने कहा कि यह संस्था और शहर के निर्यातकों का सपना था जो आज पूरा हो रहा है। चार करोड़ रुपये की लागत से यह भवन बना है। कार्यक्रम में सांसद एसटी हसन, विधायक रितेश कुमार, मेयर विनोद अग्रवाल, नवेदुर्रहमान, नीरज खन्ना, कमल सोनी, विशाल अग्रवाल, प्रेमवीर सिंह, अन्नू ढल, किशन लाल ढल, राजन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस बार हाईब्रिड मॉडल पर लगेगा आईएचजीएफ दिल्ली मेला-स्प्रिंग 2021
आईएचजीएफ दिल्ली मेला- स्प्रिंग 2021 का 51 वां संस्करण अब हाईब्रिड मॉडल पर आयोजित किया जाएगा। पहले इसके केवल फिजिकल करने की घोषणा की गई थी पर कोरोना का असर अभी कम न होने के कारण इसके हाईब्रिड मॉडल पर करने का निर्णय लिया गया। 31 दिसंबर तक इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार ने बताया कि यह फेयर 13 से 17 मार्च 2021 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा। महामारी, वैश्विक लॉकडाउन और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह आवश्यक था कि कुछ ऐसी व्यवस्था हो कि प्रदर्शकों, प्रतिभागियों और ग्राहकों सभी को एक साथ लाया जा सके। इसके लिए पहले इसे फिजिकल मॉडल पर लाया जा रहा था। कोरोना समय शुरू होने के बाद से सभी आयोजन वर्चुअल हो रहे थे। गहन मंथन के बाद यह निर्णय लिया गया कि यह फेयर अब हाईब्रिड मॉडल पर होगा। यानी वर्चुअल और फिजिकल एक साथ होगा। जो निर्यातक फिजिकल रूप से मेले में प्रतिभाग नहीं कर सकते हैं वे वर्चुअली शामिल हो सकते हैं।

25 हजार करोड़ का हुआ था व्यवसाय
मुरादाबाद। हस्तशिल्प निर्यात के बारे में ईपीसीएच महानिदेशक राकेश कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में हस्तशिल्प निर्यात 25,270.14 करोड़ रुपये का था और इस वर्ष के पहले छह महीनों यानी अप्रैल से सितंबर 2021 तक यह निर्यात 9976.13 करोड़ रुपये यानी 1327.4 मिलियन अमरीकी डालर था। इस मेले के बाद उम्मीद है कि निर्यात का ग्राफ ऊपर होगा। इसके लिए सभी तैयारियेां को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed