फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Enjoy swimming pool tractor trolley: Got relief from heat bathing with friends, also ate chole-bhature

ट्रैक्टर ट्रॉली में स्वीमिंग पूल: गर्मी से उबकर बनाया ऐसा जुगाड़, जिसने देखा लगाई डूबकी; छोले भटूरे भी खाए

Tue, 18 Jun 2024 06:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 06:13 PM IST
सार

गजरौला में एक दिव्यांग युवक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में स्विंमिग पूल तैयार कर लिया। इसके बाद उसे शहर भर में घुमाकर खूब मस्ती की। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।  

विज्ञापन
Enjoy swimming pool tractor trolley: Got relief from heat bathing with friends, also ate chole-bhature
गजरौला में ट्रैक्टर पर बने स्विंमिग पूल में नहाते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गजरौला में भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए नगर के दिव्यांग राहुल गुर्जर ने ट्रॉली में चटाई और उसके ऊपर पन्नी बिछाकर पानी भर दोस्तों संग स्वीमिंग पूल का आनंद लिया। पानी को अधिक ठंडा करने के लिए उसमें बर्फ की सिल्ली भी डाल दी।

विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रॉली में बनाए स्वीमिंग पूल में ही छोले, चावल एवं भटूरे का आनंद लिया। इसका वीडियो वायरल हो गया है। मोहल्ला मायापुरी निवासी जन सेवा केंद्र संचालक एवं नगर पालिका के पूर्व सभासद प्रत्याशी राहुल गुर्जर दिव्यांग हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अपने दोस्त विनोद कश्यप और घनश्याम सैनी के साथ मिल कर भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए कुछ अलग करने की सोची। उन्होंने अपने परिचित से ट्रैक्टर ट्रॉली मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें मनदीप उपाध्याय, कपिल सागर, बबलू सैनी, अर्जुन सैनी, चरन सिंह के साथ मिलकर सबसे पहले ट्राॅली में चटाई और उसके बाद उसमें पन्नी बिछाई। राहुल गुर्जर ने अपना सबमर्सिबल चलाकर उसमें पानी भरा।

पानी में शीतलता बनाने के लिए बर्फ की तीन सिल्ली डाल दी गई।  इसके बाद दोस्त से कहकर ट्रैक्टर स्टार्ट कराया। उस पर अकेला चालक रह गया। बाकी लोग पानी से भरी ट्रॉली में बैठ गए।


उसमें बेंच भी लगा दी गई। साथ ही भटूरे, छोले, चावल मंगवा लिए। ट्रैक्टर ट्रॉली को फाजलपुर रेलवे फाटक से बुधबाजार चौराहा तक घुमाया। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक ट्रैक्टर ट्रॉली में बनाए स्वीमिंग पूल का आनंद लिया।

गर्मी से निजात पाई। जिसने भी देखा, वह देखता ही रह गया। इस दृश्य को मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed