फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   encrochment removed by nagar nigam

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 48 हजार रुपये जुर्माना वसूला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
encrochment removed by nagar nigam
मुरादाबाद। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को शहर में इंपीरियल तिराहा से मिगलानी सिनेमा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसमें स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। कुछ स्थानों पर टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। बहस और विरोध के बीच टीम ने कार्रवाई पूरी की। एक नर्सिंग होम के सामने से जेनरेटर रखे पाए जाने पर जुर्माना वसूला गया और दो दिन में जगह खाली करने का नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

टीम ने अतिक्रमणकारियों से 48,000 जुर्माना वसूला। कार्रवाई से मुरादाबाद बस अड्डे के आसपास दुकानदारों में खलबली मच गई। साप्ताहिक बंदी होने के कारण मंगलवार को काफी दुकानें बंद थी। वहीं कई दुकानदार और खोखे वाले टीम को देखकर काम समेट कर रफूचक्कर हो गए। खोखे वालों की मिन्नत पर उन्हें शाम तक अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया। चेतावनी दी गई कि अतिक्रमण नहीं हटाया तो माल जब्त कर लिया जाएगा। इस मौके पर नगर निगम के कर अधीक्षक राजीव लोचन पाठक, अब्दुल अजीम, दीपक समेत निगम स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed