फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Encroachment on Thakurdwara Syohara road led to a long traffic jam throughout the day.

Moradabad News: ठाकुरद्वारा स्योहारा मार्ग पर अतिक्रमण से पूरे दिन लगा रहा लंबा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on Thakurdwara Syohara road led to a long traffic jam throughout the day.
ठाकुरद्वारा। बृहस्पतिवार को नगर में तिकोनिया से जसपुर मोड तक अतिक्रमण के कारण चार किमी लंबा जाम लगा रहा। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन

इस मार्ग पर अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन इस और गंभीर नहीं है। इस स्थिति के चलते इस मार्ग पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। इस मार्ग पर तिकोनिया से लेकर जसपुर मोड तक कई अवैध स्टैंड ई-रिक्शा डीसीएम निजी बस के चल रहे हैं। वहीं अन्य तरीकों से भी लोगों ने सड़क के दोनों तरफ अवैध कब्जा कर रखा है। यह स्थिति बृहस्पतिवार को भी रही पुलिस तो कभी-कभी जाम लगने पर मौके पर पहुंच जाती है और उसे खुलवाने का प्रयास करती है लेकिन नगर पालिका का कोई कर्मचारी दिखाई नहीं देता है। अतिक्रमण पर नगर पालिका ने अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक से 31 जनवरी तक सड़कों पर अतिक्रमण और अवैध स्टैंड हटाने के लिए आदेश दिए थे लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि उन्हें अभी तक इस संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन

फोटो 7 ठाकुरद्वारा नगर में स्योहारा मार्ग पर अतिक्रमण से लगा लंबा जाम
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed