फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electronics businessman son murdered in Amroha

गजरौला यश हत्याकांड: कारोबारी के बेटे को दोस्तों ने मार डाला, शव गड्ढे में दबाया... मांगी छह करोड़ की फिरौती

Wed, 28 Feb 2024 09:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 28 Feb 2024 09:17 PM IST
सार

अमरोहा जिले के गजरौला नगर में इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी के बेटे की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बेटे का अपहरण करने के बाद दो छह करोड़ की फिरौती मांगी गई है। 
 

विज्ञापन
Electronics businessman son murdered in Amroha
मृतक छात्रा के पिता और बहन घटनास्थल पर जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

गजरौला के कारोबारी प्रदीप मित्तल के बेटे यश मित्तल (22) की उसके चार दोस्तों ने शराब पीने के विवाद में हत्या कर दी और शव को खेत में दबा दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए यश के मोबाइल से उसके परिजनों को अपहरण और छह करोड़ की फिरौती का मैसेज भेजने लगे। यश नोएडा के बैनेट यूनिवर्सिटी में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके दोस्तों ने उसे फोन करके गजरौला बुुलाया था।

पार्टी करने के दौरान ही आपस में विवाद हो गया। यश यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहता था। 26 फरवरी की शाम 6.30 बजे वह हॉस्टल से बाहर गया था। इसके एक घंटे के बाद उसका फोन बंद हो गया था। 27 फरवरी को उसके पिता के मोबाइल पर एक मैसेज आया था जिसमें छह करोड़ रुपये मांगे गए थे।

विज्ञापन


प्रदीप मित्तल ने इस संबंध में दादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने यश के मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों को तलाश शुरू कर दी। ऐसी जानकारी मिली थी कि फोन पर कॉल आने के बाद ही यश हॉस्टल से बाहर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल के लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर दादरी पुलिस गजरौला पहुंच गई। पुलिस ने यहां के तिगरिया भूड़ में रहने वाले रचित नागर को भी गिरफ्तार कर लिया। रचित की गिरफ्तारी के दौरन पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।

रचित की निशानदेही पर पुलिस ने तेवा फैक्टरी के सामने खेत में गड्ढे से यश का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरोहा के जिला अस्पताल भेज दिया है।

यश के मोबाइल से ही उसके परिजनों को मैसेज भेजते थे

यश की हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसके मोबाइल से अपहरण और फिरौती का मैसेज भेजना शुरू कर दिया । पुलिस ने जब जांच शुरू तो मोबाइल के लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। आरोपियों ने यश के पिता को मैसेज भेजकर छह करोड़ की फिरौती मांगी थी।

27 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी की बैनेट यूनिवसिर्टी का छात्र हॉस्टल में नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यश मित्तल की दोस्ती गजरौला निवासी सुशांत, शुभम उपाध्याय सुमित प्रधान और रचित के साथ थी। पांचों पिछले कई महीने से पार्टी करते थे। 26 फरवरी को भी दोस्तों ने ही यश को गजरौला बुलाया था। गजरौला में रचित की खेत में पार्टी के दौरान विवाद होने पर चारों ने यश की हत्या कर दी और शव को गड्ढे में दबा दिया। पुलिस ने रचित को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है ।- साद मियां ,डीसीपी ग्रेटर नोएडा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed