{"_id":"609598508ebc3ee1c14e8d62","slug":"electricity-supply-to-hospitals-should-not-be-interrupted-even-in-typhoon-md-city-news-mbd3884266165","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-तूफान में भी बाधित न हो अस्पतालों की बिजली सप्लाई : एमडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-तूफान में भी बाधित न हो अस्पतालों की बिजली सप्लाई : एमडी
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना महामारी में अस्पतालों में तैनात चिकित्सक दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे हैं। ऐसे में अस्पतालों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति बनी रहनी चाहिए। साथ ही खराब मौसम या आंधी-तूफान की स्थिति में भी अस्पतालों की बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। ये निर्देश पीवीवीएनएल के एमडी अरविंद मलप्पा बंगारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।
शुक्रवार को पीवीवीएनएल के एमडी ने अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। उन्होंने मुरादाबाद की विद्युत आपूर्ति के बारेे में जाना। साथ ही कहा कि कम स्टाफ में भी बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखना चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन यही समय है जब विभाग जनता की नजरों में अपनी छवि सुधार सकता है। उन्होंने सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगातार विद्युत आपूर्ति करने को दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में खराब मौसम के कारण और भी समस्याएं आएंगी, लेकिन अस्पतालों की बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि गुरुवार देर शाम आई आंधी के बाद शहर में लगभग हर इलाके की बिजली सप्लाई रोक दी गई थी। आंधी के कारण विवेकानंद अस्पताल के आसपास की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल के आगेे के क्षेत्रों की सप्लाई रोक दी और अस्पताल की व्यवस्था सुचारु रखी। इसके बाद क्षेत्र में फाल्ट ढूंढकर उसकी मरम्मत की गई। इससे अस्पताल में आपूर्ति जारी रही।
ऑक्सीजन प्लाटों और रीफिलिंग सेंटरों पर भी जारी रहे सप्लाई
एमडी ने कहा कि किस अधिशासी अभियंता के क्षेत्र में कितने ऑक्सीजन प्लांट या रीफिलिंग सेंटर हैं इसकी सूची रखी जाए। इन स्थानों को 24 घंटे सप्लाई दी जाए। आपात स्थिति केे लिए प्लांट संचालकों को मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया जाए, जिससे सप्लाई बाधित होने पर वे तुरंत सूचना दे सकें। इसे अलावा डीजल के भंडारण को सुरक्षित रखा जाए, जिससे शटडाउन के समय में कार्य में रुकावट न आए। मुरादाबाद जोन के मुख्य अभियंता संजय आनंद जैन ने बताया कि जोन में सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चल रहीं हैं। एमडी के निर्देशों का पूरा पालन किया जाएगा।