फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ziaur Rahman Barq: सपा सांसद के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट, जांच में मिला अधिक लोड; पिता पर धमकाने का आरोप

Thu, 19 Dec 2024 01:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 Dec 2024 01:00 PM IST
सार

Sambhal News: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के नाम से लगे बिजली के मीटर में गड़बड़ी पाई गई है। सांसद जियाउर्रहमान बर्क खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Electricity department team reached SP MP Burke's house to investigate
मीटर की जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

FIR against Ziaur Rahman Barq: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के नाम से लगे बिजली के मीटर में गड़बड़ी पाई गई है। सांसद जियाउर्रहमान बर्क खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में टीम को ज्यादा मिला लोड मिला है। साथ ही टीम को धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। बिजली विभाग की एक टीम गुरुवार को बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों के साथ संभल में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर पहुंची।



टीम ने यहां बिजली के उपयोग में अनियमितताओं को चिह्नित किया है। टीम ने यहां मीटर रीडिंग, एसी, पंखे और अन्य बिजली उपकरणों के लोड की भी जांच की।उधर, सपा सांसद के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क और दो बाउंसर वसीम व सलमान के खिलाफ बिजली अधिकारियों-कर्मचारियों को धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Electricity department team reached SP MP Burke's house to investigate
मौके पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अब बिजली विभाग लैब पर इस मीटर की जांच करा रहा है। लैब से तैयार होने वाली रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि स्मार्ट मीटर सांसद के आवास पर लगा दिया गया है। पुराना मीटर को सील किया गया है। इस मीटर की जांच कराई जाएगी। प्राथमिक जांच पड़ताल में मीटर यूनिट में गड़बड़ी मिली है।
 

Electricity department team reached SP MP Burke's house to investigate
मौके पर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला

पुराना मीटर सांसद आवास से उतारकर सील कर दिया गया है। उसकी जांच कराई जाएगी। यदि कोई गड़बड़ी होगी तो जानकारी जांच के बाद सामने आ जाएगी। भारी फोर्स के साथ एहतियाती तौर पर गए थे। हालांकि शांतिपूर्ण माहौल में कार्य किया गया है। -विनोद कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन
Electricity department team reached SP MP Burke's house to investigate
मीटर की जांच करता बिजली विभाग का कर्मचारी - फोटो : ANI

गोदाम को बना दिया ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन
संभल। बिजली विभाग की टीम ने बुधवार को सरायतरीन के मोहल्ला नवाबखेल और हयातनगर में 20 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। नवाबखेल मोहल्ले में एक गोदाम को ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन बना रखा था। टीम को गोदाम पर चोरी की बिजली से 11 ई-रिक्शा चार्ज होते मिले हैं। विभाग ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

विज्ञापन
Electricity department team reached SP MP Burke's house to investigate
मौके पर फोर्स तैनात - फोटो : X @ANI

एसडीओ तृतीय कृष्ण गोपाल ने बताया कि बुधवार की सुबह छह बजे टीम चेकिंग के लिए निकली थी। सरायतरीन के मोहल्ला नवाबखेल में स्थित एक गोदाम पर छापा मारा तो 11 ई-रिक्शा चार्ज हो रहे थे। इसी तरह अन्य 9 स्थानों पर भी बिजली चोरी पकड़ी गई है। बताया कि ई-रिक्शा लंबे समय से चार्ज किए जाने की सूचना मिली है। बताया कि करीब दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। प्राथमिक जांच में मिले भार के हिसाब से यह जुर्माना तय किया जा रहा है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

संबंधित वीडियो-

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed