{"_id":"5d7296938ebc3e93bc198a61","slug":"electricity-department-raided-on-azam-khan-resort-fined-30-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां के रिसोर्ट पर बिजली विभाग ने मारा छापा, ठोका 30 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां के रिसोर्ट पर बिजली विभाग ने मारा छापा, ठोका 30 लाख का जुर्माना
Fri, 06 Sep 2019 10:55 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 06 Sep 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद आजम खां की पत्नी तजीन फात्मा के हमसफर रिसोर्ट में बिजली चोरी के मामले में बिजली विभाग ने करीब 30 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। इसमें साढ़े तीन लाख रुपये शमन शुल्क के शामिल हैं। बिजली विभाग ने जुर्माना वसूली का नोटिस पंजीकृत डाक से भेज दिया है। यह नोटिस आजम खां की पत्नी सांसद डॉ. तजीन फात्मा के नाम से भेजा गया है। रिसोर्ट में 33.87 किलोवाट से अधिक बिजली चोरी मिली थी।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने गुरुवार को जिलाधिकारी से आन्जनेय कुमार सिंह कलक्ट्रेट में मुलाकात कर आजम खां के रिसोर्ट में बिजली-पानी चोरी किए जाने की शिकायत की थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने मौके पर बिजली विभाग और जल निगम के अधिकारियों की टीम भेजी।
विज्ञापन
इस बीच पता लगा कि रिसोर्ट में पांच किलोवाट का कनेक्शन है, जो आजम खां की पत्नी सांसद डॉ. तजीन फात्मा के नाम से है। इसमें मीटर से सिर्फ ढाई किलोवाट बिजली का ही उपभोग हो रहा था। एक अलग से कटिया डाली गई थी, जिससे रिसोर्ट के एयर कंडीशनर एवं एलईडी लाइटें जल रही थीं।
विज्ञापन
इस कटिया के जरिये 33.87 किलोवाट बिजली चोरी की जा रही थी, जिससे 14 एसी, 38 लाइटें एवं दस दीवार वाले पंखे चलते थे। इस पर रिसोर्ट की केबिल काट दी गई। अवर अभियंता राहुल रंजन ने बिजली चोरी के आरोप में सांसद डॉ. तजीन फात्मा के नाम से थाना गंज में तहरीर दे दी, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
इसके साथ ही बिजली विभाग की ओर से अब जुर्माने का आंकलन किया गया है। इसमें 26.37 लाख रुपये अब तक इस्तेमाल की गई बिजली के हैं, जबकि साढ़े तीन लाख रुपये शमन शुल्क के हैं। अधिशासी अभियंता भीष्म कुमार ने बताया कि जुर्माना वसूली का नोटिस पंजीकृत डाक से भेजा दिया गया है।