{"_id":"5f8f2dc88ebc3e5be028c542","slug":"eight-year-old-girl-sexually-abused-in-sambhal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पांच रुपये का लालच देकर मासूम के साथ दरिंदगी, युवक ने सुनसान जगह पर ले जाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पांच रुपये का लालच देकर मासूम के साथ दरिंदगी, युवक ने सुनसान जगह पर ले जाकर किया दुष्कर्म
Wed, 21 Oct 2020 06:28 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 21 Oct 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल में घर के बाहर खेल रही मासूम को पांच रुपये का लालच देकर युवक अपने संग ले गया। मंडी समिति के पीछे सुनसान स्थान पर दुष्कर्म किया और डराधमका कर उसे उसके घर के करीब छोड़ गया। मासूम चुपचाप घर के अंदर गई लेकिन उसने मां को नहीं बताया। उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों को जानकारी मिली। वह तत्काल कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सब्जी मंडी के पीछे स्थित मोहल्ले की निवासी परिवार की आठ वर्षीय मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी।
फल का ठेला लगाने वाला युवक वहां से रोजाना गुजरता था। सोमवार को दिन में 11 बजे वह वहां से गुजरा तो उसने मासूम को पांच रुपये दिए। खाने-पीने का सामान दिलाने के लिए बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। उसने मंडी के पीछे सुनसान स्थल पर मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पांच रुपये और दिए और घर के करीब छोड़ गया।
मासूम के चाचा ने बताया कि दुष्कर्म के बाद लड़की चुपचाप रही क्योंकि उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। घटना से परिजन भी अनभिज्ञ थे लेकिन जब मंगलवार को उसकी हालत बिगड़ी तो मां का ध्यान गया। उसने पूरी बात बताई और मंडी जाकर उस युवक को भी पहचाना जो उसे लेकर गया था।

युवक मंडी में एक दुकान में काम करता था और फल का ठेला भी लगाता था। लेकिन पकड़े जाने के भय से वह भाग गया। इसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे। तब तक युवक अपने घर से भाग गया। पुलिस ने युवक के परिजनों पर दबाव बनाया, तब उसकी गिरफ्तारी हो सकी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने देहली दरवाजा निवासी आरोपी युवक नौशाद को गिरफ्तार किया। मासूम के चाचा ने बताया कि सरकारी अस्पताल में मासूम का उपचार भी हुआ है। उसकी हालत में सुधार होने पर परिजन उसे अपने घर ले गए हैं।
मासूमों की सुरक्षा के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- अपने घर के आसपास भी खेलने के लिए मासूमों को अकेला न छोड़ें, निगरानी रखें
- मासूमों के साथ नियमित तौर पर संवाद बनाए रखें ताकि कोई बात छुपने न पाए
- अगर किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगे तो उसके बारे में तत्काल पुलिस को बताएं
- मासूम बच्चों को भी समझाएं कि वे किसी प्रलोभन में न आएं, न अपरिचित के साथ जाएं
(पुलिस क्षेत्राधिकारी से बातचीत के आधार पर)