{"_id":"613517cd8ebc3e5a67438054","slug":"eight-days-later-a-positive-case-was-found-in-the-district-the-infected-girl-s-mobile-switched-off-city-news-mbd4016314200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : आठ दिन बाद जिले में मिला दूसरा पॉजिटिव केस, संक्रमित युवती का मोबाइल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : आठ दिन बाद जिले में मिला दूसरा पॉजिटिव केस, संक्रमित युवती का मोबाइल बंद
Mon, 06 Sep 2021 01:18 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:18 PM IST
सार
जिले में आठ दिन बाद दूसरा कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। बीस वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। लेकिन युवती का मोबाइल बंद होने से उसके कांटेक्ट ट्रेस नहीं हो पाया हैं। वहीं जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव केस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में आठ दिन बाद दूसरा कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। बीस वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। लेकिन युवती का मोबाइल बंद होने से उसके कांटेक्ट ट्रेस नहीं हो पाए हैं। वहीं जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।
सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली बीस वर्षीय युवती ने चार सितंबर को कोरोना की आरटीपीसीआर जांच कराई थी। रविवार को युवती की रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव निकली। युवती लक्षण विहीन संक्रमित मरीज के संपर्क में थी।
जानकारी होने पर आरआर टीम ने युवती के मोबाइल पर संपर्क किया। लेकिन युवती का मोबाइल बंद मिला। इससे युवती के संपर्क वालों की पहचान नहीं हो सकी है। जिसे लेकर सेहत महकमे में खलबली मच गई है। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या दो हो गई। जिले में पहला केस 29 अगस्त को हरियाणा निवासी एमबीबीएस छात्र था जो कोरोना संक्रमित पाया गया था। वह हरियाणा से लौटा था।