{"_id":"666fc037ce60f2a81d036e49","slug":"eid-ul-adha-celebrated-with-great-pomp-congratulated-by-hugging-after-morning-prayers-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eid-Ul-Adha 2024: धूमधाम से मनाया ईद-उल-अजहा, सुबह नमाज के बाद गले लगकर दी मुबारकबाद, चौकसी कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eid-Ul-Adha 2024: धूमधाम से मनाया ईद-उल-अजहा, सुबह नमाज के बाद गले लगकर दी मुबारकबाद, चौकसी कड़ी
Mon, 17 Jun 2024 10:19 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 17 Jun 2024 10:19 AM IST
सार
मुरादाबाद में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। इसके बाद एक दूसरे को गले लगकर बधाई दी। नमाज के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन
मुरादाबाद में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। इस दौरान मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। सोमवार की सुबह ईदगाह पर हजारों नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लग ईद की बधाई दी।
विज्ञापन
नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। ईदगाह के बाद जामा मस्जिद और जिले की अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस ने जबरदस्त तैयारी की थी। पूरे ईदगाह इलाके को दस सेक्टर में बांटकर 400 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से पुलिस निगरानी करती रही।
विज्ञापन
सुबह से ही पुलिस अधिकारी ईदगाह स्थल के नजदीक मौजूद रहे। एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ईदगाह क्षेत्र को दस सेक्टरों में बांटा था। ईदगाह और उसके आसपास के इलाके में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है।
सुरक्षा घेरों से ही गुजर कर नमाजी ईदगाह तक पहुंचे। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि ईदगाह क्षेत्र में नौ सीओ व इंस्पेक्टर, दरोगा समेत 400 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
सोशल मीडिया पर भी पुलिस निगरानी रख रही है। जिले के अधिकारियों ने नागरिक सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों को भी जगह जगह तैनात किया है।