{"_id":"5f6b9d658ebc3e221a67c302","slug":"ed-probe-against-azajm-kha-moradabad-news-mbd363616198","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवर्तन निदेशालय ने भी शुरू की आजम खां के खिलाफ जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवर्तन निदेशालय ने भी शुरू की आजम खां के खिलाफ जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सांसद आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। फरवरी माह से पत्नी और बेटे के साथ सीतापुर की जेल में बंद आजम खां के खिलाफ अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी जांच शुरू कर दी है। ईडी ने अगस्त 2019 में आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को ईडी की टीम रामपुर पहुंची और आजम खां के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाले किसानों के बयान दर्ज किए।
सांसद आजम खां पर लगभग 90 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उनके खिलाफ पिछले साल आलियागंज के किसानों ने अपनी जमीन कब्जाने के आरोप में 26 मुकदमे दर्ज कराए थे। दो मुकदमे प्रशासन की ओर से भी दर्ज कराए गए थे। मुकदमों की जांच के बाद पुलिस आजम खां सहित जौहर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों के खिलाफ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
आजम खां के खिलाफ दर्ज इन मुकदमों का ईडी ने भी संज्ञान लिया था और उनके खिलाफ अगस्त 2019 में मनी लॉड्रिंग के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। ईडी ने जमीन से जुड़े मुकदमों के बारे में जिला प्रशासन से जानकारी मांगी थी जो भेज दी गई थी। बुधवार को ईडी के सहायक निदेशक अतुल जायसवाल के नेतृ्त्व में एक टीम अचानक रामपुर पहुंच गई। टीम के सदस्यों ने आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले किसानों से उनकी जमीन के बारे में जानकारी जुटाई। ईडी की टीम ने हर किसान से अलग-अलग बात की। इसके बाद ईडी की टीम सींगनखेड़ा भी गई थी और वहां किसानों से भी बातचीत की। स्थानीय पुलिस ने सभी शिकायतकर्ताओं को बुलाकर ईडी की टीम के सामने उनके बयान दर्ज कराए। टीम ने जमीन से जुड़े मुकदमों में एसआईटी जांच की रिपोर्ट भी पुलिस से मांगी जो उपलब्ध करा दी गई। देर शाम तक ईडी की टीम रामपुर में ही थी।