फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Earned virtue by donating khichdi, sesame on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर खिचड़ी, तिल दान कर कमाया पुण्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Earned virtue by donating khichdi, sesame on Makar Sankranti
मुरादाबाद। जिले में मकर संक्रांति धूमधाम के साथ मनाई गई। मंदिरों में पूजन किया गया। लोगों ने रामगंगा नदी में स्नान किया। तिल और गर्म कपड़ों का दान किया और अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। शहर में जगह-जगह लोगों ने भंडारे लगाकर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

इंजीनियर लख्मीचंद्र गुप्ता ट्रस्ट ने बैंक कालोनी खुशहालपुर में खिचड़ी वितरण किया। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिमोहन गुप्ता, रवि गुप्ता, नागेंद्र चौहान, अनिल कश्यप, आशु, शिवम, सजल गोयल, अरविंद सैनी, राजीव सक्सेना आदि उपस्थित रहे। संगठन फ्रीडम फाइटर द्वारा मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा गुरहट्टी चौराहा अग्रवाल कांप्लेक्स पर खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम किया गया। आशीष जैन, मनोज प्रजापति, अरविंद मिश्रा, बबलेश शर्मा, फैज अनवर, काशिफ, अनवाब ईलाही, गौरव दिवाकर, अमित खन्ना, विदित खन्ना, अमन खन्ना, अर्श, वंश, केशव शर्मा आदि उपस्थित रहे। गौर ग्रेसियस सोसाइटी ने कॉलोनी के मेन गेट पर खिचड़ी चाय व केलों का वितरण किया।
विज्ञापन

आयोजन के मुख्य रूप से पूर्व सचिव सोसाइटी राहुल गुप्ता इंद्रजीत सिंह विनोद खन्ना विपिन अग्रवाल एमके पूठिया, राकेश अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, इंदु खन्ना आदि का सहयोग रहा। संस्कृति जनकल्याण ट्रस्ट के द्वारा कांशीराम चौकी के पास शिव शनिधाम में पूजा अर्चना की गई। बीआर शिक्षण संस्थान में कंबल, मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में दीपक राणा, संध्या खन्ना, जितेंद्र, किशोर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बंदियों को सामग्री वितरित की
जागृति केंद्र द्वारा गुरहट्टी स्थित जेल पर 140 महिला बंदियों को कैप, मोजे, मास्क और खाने का सामान दिया गया। अध्यक्ष सीए अजीत कुमार अग्रवाल ने बताया कि आगे भी कोई गर्म कपड़ों की जरूरत जेल में पढ़ती है तो उसे भी जागृति केंद्र उपलब्ध कराएगा। सचिव प्रदीप अग्रवाल कोषाध्यक्ष अमित गर्ग, पंकज सपरा, मनोज चौधरी, हर्ष केजरीवाल, बनवारी लाल तोदी, गुंजन अग्रवाल, मनीषा गर्ग व बीना गोयल आदि उपस्थित रहे।
साईं शौर्य मंदिर में विशेष पूजन
मिलन विहार स्थित ‘साईं शौर्य मंदिर’ में मकर संक्रांति के उपलक्ष में मंदिर में श्री साईं नाथ का मंगल स्नान किया गया। दोपहर में आरती की गई। पूजा के उपरांत जरूरतमंद लोगों को 51 कंबल, मोजे मफलर आदि वितरित किए गए। प्रसाद वितरित किया गया। प्रबंधक कमल मोहन सेठ के दिशा निर्देश किया गया, जिसमें संजय मेहंदी दत्ता, एसके वर्मा, अमित अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, उत्कर्ष, नक्षत्र चौहान, नंदा ,सोनू आदि ने सेवा में सहयोग किया।
आज भी मनाया जाएगा त्योहार
जिले में मकर संक्रांति का पर्व शनिवार भी मनाया जाएगा। दरअसल सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण भेद होने की वजह से कुछ ज्योतिषाचार्यों ने इस पर्व को शनिवार को मनाए जाने की बात कही थी। इस वजह से जिले में आज भी ये पर्व मनाया जाएगा। पूजा अर्चना और खिचड़ी वितरण भी होगा।

बद्री केदारनाथ समिति का खिचड़ी वितरण आज
बद्री केदारनाथ सेवा समिति की ओर से मकर संक्रांति पर्व पर आज गांधी नगर स्थित राजाराम धर्मशाला में खिचड़ी वितरण किया जाएगा। समिति के सूचना मंत्री आलोक अग्रवाल ने बताया कि इस वितरण कार्य में समिति के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed