{"_id":"69b5c577f293a8237d065903","slug":"due-to-overflow-of-drain-on-idgah-road-water-filled-on-the-roadside-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111162-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ईदगाह रोड पर नाला ओवरफ्लो होने से सड़क किनारे भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ईदगाह रोड पर नाला ओवरफ्लो होने से सड़क किनारे भरा पानी
Sun, 15 Mar 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। नगर में ईदगाह रोड पर नाला ओवरफ्लो होने से सड़क किनारे पानी भर गया। इसी इलाके में एक मकान के पीछे जलभराव हो जाने पर दो पक्षों में हंगामा और नोकझोंक शुरू हो गई। हालांकि थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद निपटा दिया।
नगर के मोहल्ला बाजार पश्चिमी में ईदगाह रोड पर जो सड़क मुंडिया भीकम गांव की ओर जा रही है उस पर सड़क का पश्चिम का हिस्सा ऊंचा और चौड़ा होकर बन गया है तथा दोनों ओर पुख्ता नाला भी बन गया है। इसी सड़क के पूरब के भाग में पुरानी बनी सड़क काफी नीची हो गई है और पुरानी बनी सड़क के दोनों ओर नाला भी नहीं बनाया गया है। इस सड़क पर पश्चिम से पूरब की ओर आ रहा नाला ओवरफ्लो हो गया और पानी सड़क की एक तरफ में जमा हो गया। पानी दबाव बढ़ने पर पानी पहले से लगाई गई मिट्टी की रोक को तोड़ते हुए खाली प्लॉट में एक मकान के पीछे जमा हो गया। मकान स्वामी द्वारा विरोध करने पर मोहल्ले के दूसरे पक्ष के लोग आ गए।
इस दौरान आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे के बीच दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। शोर मचने पर मोहल्ले की काफी भीड़ जमा हो गई। हंगामे के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मारपीट करने और अभद्रता करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों के साथ नगरपालिका के कई सभासद और अन्य नागरिक भी थाने पहुंच गए। हालांकि थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया और आश्वासन दिया कि मौके पर नगरपालिका कर्मचारी का सहयोग लेकर वह पानी निकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराएंगे।