{"_id":"615614778ebc3e0dd716970e","slug":"drug-smuggling-accused-arrested-city-news-mbd404551636","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑन डिमांड नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑन डिमांड नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Fri, 01 Oct 2021 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:18 AM IST
सार
मुरादाबाद के मझोला थाने की पुलिस ने छात्र-छात्राओं को ऑन डिमांड चरस व स्मैक की सप्लाई करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : गिरफ्तार
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
मुरादाबाद के मझोला थाने की पुलिस ने छात्र-छात्राओं को ऑन डिमांड चरस व स्मैक की सप्लाई करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं। पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
मझोला थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी नीटू कटघर थानाक्षेत्र के सीतापुरी में रहता है। उसे मझोला क्षेत्र में आजाद नगर तिराहे के पास गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि वह दूसरे जनपदों से चरस और स्मैक लाकर यहां छात्र-छात्राओं और युवकों को बेचता था। आरोपी ने व्हाट्सएप नंबर भी अपने ग्राहकों को दे रखा था, जिस पर ऑर्डर मिलते ही वह उनके बताए पते पर नशीला पदार्थ पहुंचा दिया करता था।