{"_id":"65e391eeac664d01b7069dfa","slug":"dm-suspended-video-accused-of-hindering-development-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-355829-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विकास में बाधा पहुंचाने की आरोपी वीडीओ को डीएम ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विकास में बाधा पहुंचाने की आरोपी वीडीओ को डीएम ने किया निलंबित
विज्ञापन
मुरादाबाद। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने, क्षेत्र में मौजूद न रहने की आरोपी ग्राम पंचायत शेरपट्टी की ग्राम विकास अधिकारी (पंचायत सचिव) स्वाती चौहान को डीएम मानवेंद्र सिंह ने निलंबित कर दिया है।
पीडी सतीश प्रसाद मिश्र ने बताया कि विकास खंड ठाकुरद्वारा की ग्राम पंचायत शेरपट्टी में स्वाति चौहान ग्राम विकास अधिकारी (ग्राम पंचायत सचिव) पद पर तैनात हैं। जिनकी कार्यप्रणाली को लेकर ग्राम पंचायत शेरपुर पट्टी के प्रधान व कई अन्य ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत करते हुए उस पर विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने, क्षेत्र से अक्सर नदारद रहने, विकास कार्यों में रुचि नहीं लेने आदि के आरोप लगाए थे।
डीएम ने इसकी जांच ठाकुरद्वारा के बीडीओ सुरेशचंद्र गुप्ता को सौंपी थी। बीडीओ ठाकुरद्वारा ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। जिसमें शिकायतों की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने आरोपी पंचायत सचिव स्वाति चौहान को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं।