{"_id":"61dc839f106b966e4d3ea978","slug":"dm-s-son-365-infected-including-14-members-of-the-same-family-moradabad-news-mbd4156406172","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के पुत्र, एक ही परिवार के 14 सदस्यों समेत 365 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के पुत्र, एक ही परिवार के 14 सदस्यों समेत 365 संक्रमित
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ने लगा है। डीएम के पुत्र, एक ही परिवार के 14 सदस्यों समेत जिले में 365 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमित परिवार गौर ग्रेसियस के दो फ्लैटों में रहता है। जिले में इस लहर में संक्रमित मरीजों की संख्या 1490 हो गई है।
लगातार तीन दिनों से जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दो सौ के पार पहुंच रहा था। शुक्रवार को जिले में 237 पॉजिटिव केस मिले थे। वहीं शनिवार को 225 और रविवार को 243 संक्रमित मरीज मिले। लेकिन सोमवार को ये आंकड़ा तीन सौ के पार पहुंच गया। इस लहर में अब तक का ये सबसे अधिक मरीज हैं। सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में 365 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें डीएम शैलेंद्र कुमार के पुत्र शामिल भी है। वहीं गौरग्रेसियस में रहने वाले एक ही परिवार के चौदह लोग संक्रमित पाए गए है। ये परिवार दो फ्लैटों में रहता है। अभी तक एक ही परिवार में संक्रमितों की सबसे अधिक संख्या है। इसके अलावा जिगर कॉलोनी, सिविल लाइंस, रामगंगा विहार, बुद्धि विहार, कांठ रोड निवासी एक-एक परिवारों में दो-दो लोग संक्रमित पाए गए है। सोमवार के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 1490 हो गई है।
जिले में कोरोना के तेजी से केस बढ़ रहे हैं। संक्रमित मरीजों के घर दवा पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाई गई है। लोगों से अपील है कि शरीरिक दूरी बनाएं। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। साथ ही जो लोग टीकाकरण से रह गए हैं, वे लोग वैक्सीन की डोज जरूर लगवाएं। - डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ