फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Diwali Festival 2023: Repair work buses completed Moradabad, service available all routes from November 10

Diwali Festival 2023: मुरादाबाद में बसों की मरम्मत का काम हुआ पूरा, दस नवंबर से सभी रूटाें पर मिलेगी सेवा

Tue, 07 Nov 2023 03:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 07 Nov 2023 03:15 PM IST
सार

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दीपावली के अवसर पर यात्रियों की संख्या दोगुनी हो जाती है। लोगों की सुविधा के लिए कार्यशाला में खड़ी 50 बसों की मरम्मत कर कर्मियों को दूर किया जा चुका है। बसों को चलाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Diwali Festival 2023: Repair work buses completed Moradabad, service available all routes from November 10
मुरादाबाद बाजार में दिवाली की खरीदारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन निगम ने दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों को सुरक्षित सफर कराने के लिए कवायत शुरू कर दिया है। मुरादाबाद कार्यशाला में खड़ी 50 बसों की छोटी-बड़ी कमियों को दूर किया जा चुका है। इसे दीपावली और छठ पूजा पर चलाने के लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। 10 से 20 नवंबर तक बसों को सभी रूटों पर चलाया जाएगा। मुरादाबाद की दोनों डिपो से 230 बसों का संचालन किया जाता है।

विज्ञापन

Diwali Festival 2023: Repair work buses completed Moradabad, service available all routes from November 10
दिवाली के मौके पर खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान रोज 30 हजार यात्री विभिन्न रूटों पर यात्रा करते हैं। दीपावली के त्योहार पर यात्रियों की संख्या दोगुनी हो जाती है, वहीं छह पर्व पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। यात्रियों की सुविधा के लिए कार्यशाला में खड़ी 50 बसों की मरम्मत कर छोटी-बड़ी कमियों को दूर किया जा चुका है। बसों को कलर भी किया जा चुका है। बसों को चलाने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Diwali Festival 2023: Repair work buses completed Moradabad, service available all routes from November 10
दिवाली के मौके पर खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद जोन क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज खान ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर रोज लगभग 60 हजार यात्री आते जाते हैं। जिसे ध्यान में रखकर यात्रियों के लिए यह सुविधा की जा रही है। उन्होंने बताया कि बसों को 10 से 20 नवंबर तक सभी रूट पर चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस रूट पर अधिक यात्री होंगे उस रूट पर बसों के फेरे भी बढ़ा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दीपावली त्योहार की वजह से सभी कर्मचारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन

Diwali Festival 2023: Repair work buses completed Moradabad, service available all routes from November 10
दिवाली के मौके पर खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

इन रूटों पर चलेंगी बसें

  • मुरादाबाद बस अड्डे से दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फर नगर, धामपुर, नगीना, नजीमाबाद, देहरादून, हरिद्वार, बिजनौर, नूरपुर
  • पीतलनगरी बस अड्डे से आगरा, फिरोजाबाद, लखनऊ, हल्द्वानी, रामनगर, कनकपुर, बदायूं, बरेली आदि रूटों पर चलाया जाएगा

Diwali Festival 2023: Repair work buses completed Moradabad, service available all routes from November 10
दिवाली पर खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

दीपावली और छठ पूजा पर ड्यूटी करने वालों को दी जाएगी विशेष प्रोत्साहन राशि

दीपावली एवं छठ पर्व पर ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मियों को विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक मुरादाबाद जोन परवेज खान ने दी। उन्होंने बताया कि जो 10 दिनों तक उपस्थित होकर निर्धारित औसत किलोमीटर का संचालन करते हैं। उन्हें 350 रुपये प्रति दिवस की दर से विशेष प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा।

वहीं जो 11 दिन कुल ड्यूटी करते हैं और किलोमीटर के मानक पूर्ण करते हैं। उन्हें 400 रुपये प्रति दिन के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा कार्यशाला एवं क्षेत्रीय कार्यशाला में 11 दिन लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मियों को एक मुश्त 1800 रुपये और 10 दिन ड्यूटी करने वाले कर्मियों को 1500 रुपये दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed