फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Diwali 2023: Vehicular movement stopped markets Moradabad, you also know about route plan police

Diwali 2023: मुरादाबाद के बाजारों में वाहनों की आवाजाही बंद, पुलिस के रूट प्लान के बारे में आप भी जानें

Wed, 08 Nov 2023 10:33 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 10:33 AM IST
सार

मुरादाबाद में प्रशासन ने त्योहार के देखते हुए रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। इसे कल से लागू किया जाएगा। बाजार में प्रमुख स्थानों पर पुलिस के जवान लगातार गश्त करते रहेंगे। बाजारों में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। 

विज्ञापन
Diwali 2023: Vehicular movement stopped markets Moradabad, you also know about route plan police
मुरादाबाद में खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में त्योहारों के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त करने के साथ ही रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे के बाद शहर के मुख्य बाजार गुरहट्टी चौराहे से टाउनहॉल की ओर जाने वाले सभी तरह के वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी जाएगी। ये व्यवस्था 12 नवंबर की शाम तक लागू रहेगी।

विज्ञापन


एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि गुरहट्टी चौराहे से से टाउनहॉल की तरफ जाने वाले वाहन बाइक, ई-रिक्शा, कार, ऑटो नहीं आ जा सकेंगे। चारपहिया वाहनों की पार्किंग मंडल आयुक्त कार्यालय के पास, जेल परिसर और दोपहिया वाहनों की पार्किंग सब्जी मंडी स्थित जैन धर्मशाला में होगी।
विज्ञापन


टाउनहॉल से मंडी चौक की तरफ बाइक, कार, ऑटो वाहन नहीं जा सकेंगे और न ही वापस आ सकेंगे। नीम की प्याऊ से कोई भी वाहन बाइक, ई-रिक्शा, कार, ऑटो गुरहट्टी चौराहा एवं टाउनहॉल की तरफ नहीं जा सकेंगे। इंपीरियल चौराहा से बुधबाजार चौराहे की तरफ जाने वाले वाहन बाइक, ई रिक्शा कार ऑटो हिंदू काॅलेज तक जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


उसके आगे नहीं जाएंगे। इन वाहन की पार्किंग हिंदू काॅलेज में होगी। बुधबाजार से टाउनहॉल की तरफ दो पहिया वाहनों को छोड़कर ई-रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे। दोपहिया वाहनों की पार्किंग टाउनहॉल में सरकारी अस्पताल में होगी। ताड़ीखाना से बुधबाजार की तरफ दो पहिया वाहनों को छोड़कर ई रिक्शा कार ऑटो नहीं जा सकेंगे और न ही आ सकेंगे।

संभल गेट से मंडी चौक की तरफ बाइक, ई-रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे और न ही वापस आ सकेंगे। ये वाहन संभली गेट से गलशहीद थाने से गलशहीद चौराहा होकर शहर क्षेत्र में जाएंगे। एस कुमार चौराहा से मंडी चौक की तरफ बाइक, ई-रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे और न ही वापस आ सकेंगे। इन वाहनों की पार्किंग गोकुलदास डिग्री कॉलेज में की जाएगी।


जामा मस्जिद की तरफ से मंडी चौक जाने वाले वाहन जीआईसी काॅलेज से आगे नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों की पार्किंग जीआईसी काॅलेज में होगी। ऐसे वाहन वाहन मंडी चौक की तरफ से वापस भी नहीं आ सकेंगे। तहसील स्कूल में चौमुखा पुल की तरफ बाइक, स्कूटर, ई-रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे और न ही वापस आएंगे।

शहर के कटरा नाज से अमरोहा गेट की तरफ बाइक, स्कूटर, ई-रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे और न ही आ सकेंगे। असालतपुरा से अमरोहा गेट की तरफ बाइक स्कूटर, ई-रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा जाएंगे और न ही आएंगे। कांठ रोड पर मधुबनी तिराहा से सांई मंदिर की तरफ बाइक, स्कूटर, ई-रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे।


इन वाहनों की पार्किंग नई तहसील किला के पास की जाएगी। नवीन नगर तिराहे से बाइक, स्कूटर ई-रिक्शा, कार, ऑटो अंदर नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों की पार्किंग नई तहसील किला के पास की जाएगी। कांठ रोड पर पीएसी तिराहा से हरथला तक कोई भी वाहन रोड पर खड़े नहीं होंगे। वाहनों की पॉर्किंग नई तहसील किला के पास की जाएगी।

शहर में नहीं घुस पाएंगे भारी वाहन

बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे के बाद शहर में भारी वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। इसके बाद भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। माल गोदाम के वाहनों का संचालन भी पूरी तरह से बंद रहेगा। रात दो बजे से सुबह छह बजे के बीच ही भारी वाहनों को एंट्री दी जाएगी।

शहर में यहां बनाई गई हैं पॉर्किंग

मंडल आयुक्त कार्यालय के पास, जेल परिसर में चौपहिया वाहनों के लिए, सब्जी मंडी में दो वाहनों के लिए, जीआईसी में, हिंदू कॉलेज में, अकबर किले के पास नई तहसील में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed