फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Discussion about Mohibullah Nadvi being SP candidate from Rampur, situation not clear in Moradabad.

LokSabha Elections: मुरादाबाद सीट से रुचि वीरा, रामपुर से सपा प्रत्याशी मोहिबुल्लाह नदवी ने किया नामांकन

Wed, 27 Mar 2024 12:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 12:49 PM IST
सार

सपा ने रामपुर लोकसभा सीट से मोहिबुल्लाह नदवी को मैदान में उतारा है। उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक कर उनके नाम पर मुहर लगाई। मुरादाबाद में रुचि वीरा ने भी अपना पर्चा दाखिल किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की अधिकृत पत्याशी हैं।

विज्ञापन
Discussion about Mohibullah Nadvi being SP candidate from Rampur, situation not clear in Moradabad.
रामपुर से सपा उम्मीदवार मोहिबुल्लाह नदवी और रुचि वीरा - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर सीट पर प्रत्याशी को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच सपा ने मोहिबुल्लाह नदवी को मैदान में उतारा है। इस सीट पर मामला सुलझाने के लिए खुद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल रामपुर पहुंचे थे। उधर, रुचि वीरा ने भी मुरादाबाद से नामांकन करवाया है।

विज्ञापन

Discussion about Mohibullah Nadvi being SP candidate from Rampur, situation not clear in Moradabad.
मुरादाबाद में नामांकन करवाने जाती रुचि वीरा - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद यहां की स्थिति और उलझ गई है। रामपुर और मुरादाबाद में सपा प्रत्याशियों को लेकर कई दिनों से सभी की निगाहें लगी हुई थी। रामपुर सीट पर आजम खां चाहते थे कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद चुनाव लड़ें।



इसको लेकर रविवार को एक पत्र भी मीडिया में सार्वजनिक हो गया था। इसके बाद तेज प्रताप यादव के नाम की चर्चा होने लगी। बुधवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। इसे देखते हुए सपा के प्रदेश प्रभारी पटेल रामपुर पहुंचे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Discussion about Mohibullah Nadvi being SP candidate from Rampur, situation not clear in Moradabad.
रामपुर में सपा पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष के साथ चर्चा करते हुए - फोटो : संवाद

उन्होंने सपा के कई पदाधिकारियों के साथ मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी के परिजनों से बातचीत की। फिर रामपुर लोकसभा सीट से स्वार क्षेत्र के रजा नगर निवासी व दिल्ली पार्लियामेंट स्ट्रीट की जामा मस्जिद के इमाम को टिकट देने पर सहमति बन गई। 

विज्ञापन

Discussion about Mohibullah Nadvi being SP candidate from Rampur, situation not clear in Moradabad.
रामपुर मोहिबुल्लाह नदवी अपना पर्चा दाखिल करते हुए - फोटो : संवाद

सोमवार को मुरादाबाद सीट से बसपा के प्रत्याशी के तौर पर डॉ. एसटी हसन ने नामांकन करवा दिया था। इस बीच उनका टिकट कटने की चर्चा जोर पकड़ने लगी। बुधवार दोपहर तक इस पर पार्टी का कोई भी पदाधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं था।

दोपहर बाद मुरादाबाद पहुंची रुचि वीरा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन करने के बाद उन्होंने कहा कि वह सपा की अधिकृत प्रत्याशी हैं। रामपुर सीट से भी सपा के उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया। 

 

 

Discussion about Mohibullah Nadvi being SP candidate from Rampur, situation not clear in Moradabad.
मुरादाबाद से नामांकन दाखिल करती रुचि वीरा - फोटो : अमर उजालाा

मुरादाबाद से सपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन कराने वाले सांसद डॉ. एसटी हसन की टिकट कटने और पूर्व विधायक रुचि वीरा ने नामांकन करवाया है। इस बाबत पूछने पर डॉ. हसन ने कहा कि उन्हें बी फॉर्म मिल गया है। टिकट काटे जाने की पार्टी की तरफ से अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है।

रामपुर व मुरादाबाद सीट पर रार जारी 

सपा के रामपुर और मुरादाबाद सीटों के प्रत्याशियों में रार जारी है। रामपुर में पार्टी ने मोहिबुल्लाह नदवी को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। दूसरी तरफ चुनाव का बहिष्कार करने वाले आजम के खास माने जाने वाले आसिम रजा ने भी अपना पर्चा दाखिल किया है। मुरादाबाद सीट पर पहले सपा के अधिकृत उम्मीदवार के तौर पर डॉ. एसटी हसन ने नामांकन करवाया था। बुधवार को रुचि वीरा ने भी सपा से नामांकन करवाया है। उनका कहना है कि वह पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed