फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dhaba's servant shot dead

ढाबे के नौकर की गोली मारकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Dhaba's servant shot dead
हाईवे पर ढाबे में काम करने वाले नौकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव डिडौली और पाकबड़ा थानाक्षेत्र के बॉर्डर पर झाड़ी में पड़ा मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चाचा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव उक्सी रायपुर में दिवंगत सतीश के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे हैं। सतीश की मौत के बाद उनकी पत्नी अपने देवर पप्पू के साथ रहने लगी थी। तीसरे नंबर का बेटा रिंकू (18) पिछले पांच महीने से संभल जनपद में असमोली थानाक्षेत्र के अहरौला माफी गांव में अपने नाना रामकिशन के पास रहकर हाईवे स्थित गंगाराम ढाबे पर काम करता था। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे रिंकू का शव डिडौली और पाकबड़ा थानाक्षेत्र के बॉर्डर पर अकबर फर्नीचर कंपनी के सामने झाड़ी में पड़ा मिला। उसकी गोली मारकर हत्या की गई। शरीर पर छर्रे के निशान मिले हैं। खबर मिलते ही मृतक के परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। डिडौली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों सर्किल के सीओ ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed