फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Devotees move towards pilgrimage cities, trains full throughout the month

Moradabad News: तीर्थनगरों की ओर श्रद्धालुओं का रुख, महीने भर ट्रेनें फुल

Wed, 15 Jan 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 15 Jan 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Devotees move towards pilgrimage cities, trains full throughout the month
मुरदाबाद। 2025 की शुरुआत में तीर्थनगरियों की ओर श्रद्धालुओं का रुख काफी बढ़ गया है। महाकुंभ में स्नान के लिए सिर्फ प्रयागराज ही नहीं बल्कि धर्मलाभ कमाने के लिए लोग अयोध्या, काशी और गोरखपुर भी जा रहे हैं। नतीजा यह है कि महीने भर तक ट्रेनों में सीटें फुल हैं। कई ट्रेनों में तो वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन


प्रयागराज जाने के लिए मुरादाबाद होकर तीन सामान्य व छह स्पेशल ट्रेनें गुजर रही हैं। नौचंदी, लिंक एक्सप्रेस व योगनगरी-प्रयागराज एक्सप्रेस में 28 फरवरी तक किसी भी श्रेणी में सीटें खाली नहीं हैं। तीन स्पेशल ट्रेनों के चलने से पहले ही इनमें कई सीटें आरक्षित हो चुकी हैं। वहीं रामनगरी अयोध्या जाने के लिए मुरादाबाद होकर सियालदह, गंगा सतलुज, सरयू-यमुना, गरीब नवाज, सद्भावना एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें गुजर रही हैं। 20 फरवरी से पहले इनमें से किसी भी ट्रेनें में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। इसी तरह गोरखपुर जाने के लिए भी आठ ट्रेनें हैं लेकिन किसी में भी सीटें खाली नहीं हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी की विकल्प स्कीम भी काम नहीं कर पा रही है। रेलवे के एक अनुमानित आंकड़े के मुताबिक महाकुंभ में जाने के लिए मुरादाबाद से छह हजार से ज्यादा यात्री बुकिंग करा चुके हैं। अमरोहा, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश आदि सभी प्रमुख स्टेशनों से प्रयागराज, अयोध्या व काशी के लिए अच्छी बुकिंग है। ट्रेनों में जगह न मिलने के कारण टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी संचालकों के पास भी यात्रियों की भरमार है। जिन यात्रियों को ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है, वह टैक्सी से सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन


सिर्फ दो ट्रेनों में उपलब्ध हैं विकल्प
जिन यात्रियों को महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए जाना है और ट्रेन में सीट नहीं मिल रही है, उनके लिए राहत की खबर है। मुरादाबाद से गुजरने वाली (04066) कुंभ स्पेशल एक्सप्रेस, (04662) कुंभ स्पेशल एक्सप्रेस में 23 जनवरी को और (04526) भटिंडा-फाफामऊ स्पेशल एक्सप्रेस में 25 जनवरी को सीटें खाली हैं। इसकी जानकारी रेलवे सोशल माडिया पर भी साझा कर रहा है। यात्री इन ट्रेनों में बुकिंग कराकर कंफर्म सीट पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ का असर ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति पर देखने को मिल रहा है। हम अधिक से अधिक यात्रियों के लिए व्यवस्थाएं बना रहे हैं। सामान्य ट्रेनों के अलावा मुरादाबाद होकर छह स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर मुख्यालय की ओर से और ट्रेनों की घोषणा की जा सकती है।
- आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed