{"_id":"5ff7756f8ebc3e32914556db","slug":"demonstration-outside-the-mda-office-on-the-ground-for-the-fourth-day-city-news-mbd375276143","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए दफ्तर के बाहर चौथे दिन भी जमीन पर बैठकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए दफ्तर के बाहर चौथे दिन भी जमीन पर बैठकर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के 110 दैनिक वेतन भोगी कर्मियों की सेवा समाप्त करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण संयुक्त कर्मचारी संगठन का समर्थन मिलने से उत्साहित स्थानीय संगठन के अध्यक्ष संजय कुमार सत्संगी ने कहा है कि सभी साथी कर्मियों की बहाली तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
बता दें कि प्राधिकरण में 22 से 28 वर्षों से कार्यरत 110 दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को दिसंबर के अंतिम सप्ताह से नौकरी से बाहर कर दिया गया है। मामले के सामने आने के बाद से मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन, भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज-भावाधस ने ज्ञापन देकर एक सप्ताह में कर्मियों को बहाल करने की मांग की थी और ऐसा न करने पर चार जनवरी से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। मांग पूरी न होने पर कर्मचारी संगठनों ने चार जनवरी से प्राधिकरण परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने दरी नहीं बिछाने दी, जिस पर कर्मचारी जमीन पर ही बैठक धरना दे रहे हैं। यह धरना कार्य दिवस तक जारी रहता है और नित्य शाम को स्थगित होकर अगले दिन फिर शुरू हो जाता है। चौथे दिन भी धरना जारी रहा। इस मौके पर ज्ञानेंद्र शर्मा, अनुज कुमार शर्मा, लल्ला बाबू द्रविड़, अशोक कुमार शर्मा, अर्जुन सिंह, अनंतराम, विजय कुमार दुबे, कमला देवी, प्रेम सक्सेना, श्रवण कुमार, इनाम अजीज, राजाराम, संजय रस्तोगी, विमल कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।