फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand to provide chambers to young lawyers

Moradabad News: युवा वकीलों को चेंबर दिलाने की मांग

Tue, 25 Nov 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 25 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Demand to provide chambers to young lawyers
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार सुबह एसडीएम विनय कुमार सिंह से मिला और बार सदस्यों की समस्याएं बताईं। एसडीएम ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बार पदाधिकारियों ने एसडीएम से कहा कि तहसील बार एसोसिएशन के लगभग 50 बार सदस्य ऐसे युवा अधिवक्ता हैं, जिनके अपने चेंबर नहीं हैं। पूर्व में भी कई बार युवा वकीलों को चेंबर बनाने के लिए जगह आवंटित करने की मांग तहसील के अधिकारियों से की जा चुकी है। अधिकारियों द्वारा जगह आवंटन को लेकर कमेटी बनाई तथा बार एसोसिएशन से सूची भी मांगी, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं की गई।
विज्ञापन

बार पदाधिकारियों ने कहा कि तहसील भवन परिसर में स्थित एक शौचालय में उप कोषागार कर्मियों ने ताला डाल दिया है तथा दूसरे शौचालय में गंदगी रहती है। बार पदाधिकारियों ने वादकारियों के दोपहिया वाहन तहसील परिसर में खड़े करने को लेकर आ रही समस्या भी बताई। एसडीएम से तहसील परिसर में दो सशस्त्र पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग भी उठाई गई। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि वह अपने अधीनस्थ तहसील अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष हाजी वसीम अकरम, महामंत्री सुनील कुमार, पूर्व अध्यक्ष भगवान सरन माथुर, पूर्व अध्यक्ष चैतन्य पाल सिंह, पूर्व सचिव अनोद कुमार सिंह, पूर्व सचिव जबर सिंह, संगठन सचिव नवाब हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed